
जामताड़ा:
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, झारखंड प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रदीप वर्मा देवघर एयरपोर्ट के विधिवत उद्घाटन के उपरांत देवघर से रांची प्रस्थान के क्रम में मंगलवार को चित्तरंजन रेलवे स्टेशन में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व मे मिहिजाम नगर भाजपा कमेटी, जिला कमेटी जामताड़ा द्वारा आगवानी किया एवं जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। चूंकि सफर ट्रेन का था इसलिए मुलाकात क्षणिक हुआ।


मौके पर उपस्थित भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि प्रदेश के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त किया एवं सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामना दिया। मंडल ने कहा कि देवघर हवाई पट्टी के उद्घाटन के उपरांत देवघर अब हवाई मार्ग से दुनिया के बाकी हिस्सों से जुड़ गया। संथाल परगना के निवासियों के लिए स्वर्णिम कल का प्रारंभ है। देवघर में बना एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। इससे यहां के लोगों को लाभ मिलेगा। मंडल ने इस कार्य के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, देवघर के सांसद निशिकांत दुबे का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि जसीडीह रेलवे स्टेशन पर जसीडीह से गोवा के लिए एक नई ट्रेन दी गई है, जिसकी विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना आज झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे एवं प्रदीप वर्मा ने किया। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे एवं प्रदीप वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। मंडल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार देश के चौमुखी विकास करने में लगी है। संथाल परगना जैसे सुदूर पिछड़े क्षेत्रों का भी अब विकास हो रहा है। यह विकास भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी सोच के कारण ही संभव हो पा रहा है। इस अवसर पर मिहिजाम भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव , संजीव ताँतिया, गोरे लाल यादव शर्मा , रंजीत राणा, अजय पांडेय, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

