
जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी गोराई नाला मंडल भाजपा अध्यक्ष वरुण दे द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर गोराई नाला मोड़ में सफाई अभियान चलाया। भाजपा नेता एवं नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू चलाया। मंडल ने गांधी जयंती के अवसर पर झाड़ू चलाकर गांधी जी के सफाई संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से किया। बताया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर सफाई अभियान ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। गांधीजी ने जीवन में सबसे अधिक महत्त्व सफाई पर ही दिया है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांधीजी के इन्हीं सपनों को पूरा करने में लगे हैं। गांव-गांव में सैनिटाइजेशन, शौचालय का निर्माण, गरीबों के घर तक शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार में नल के द्वारा जल सप्लाई करना, हर परिवार का अपना पक्का मकान हो ऐसी योजना बनाना यह सभी सपने गांधी जी के थे। जिन्हें पीएम मोदी पूरा करने में लगे हैं। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, श्यामल मंडल, वासुदेव गोराई, राजू दत्ता, सिमन्त महतो, उदय दत्ता, विमान साहा, अभिजीत सेन, राजा बाउरी चिरंजीत पाल, सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।



