
जामताड़ा।
महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जामताड़ा में भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अगुवाई में पुराना कोर्ट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल की साफ सफाई की गई। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर सड़क की सफाई की। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सुमित सारण, अनिकेत शर्मा, निमाई दास सहित अन्य मौजूद थे।


