
JAMTARA
करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीकर पोसनी गांव की पीड़ित महिला बालिका देवी को पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके बाद दूसरी शादी रचा ली। पति रखने को तैयार नहीं है। न्याय के लिए पीड़ित महिला अब ठोकरे खा रही है। सोमवार को पीड़िता महिला थाना गुहार लगाने पहुंची। वहीं आरोपी पति नोटिस जारी होने के बाद भी महिला थाना नहीं पहुंचा।
VO: पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति, भैंसूर और ससुर ने मिलकर मारपीट कर घर से उसे निकाल दिया है। अक्सर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट किया करते थे।पीड़िता ने बताया कि 8 माह पूर्व ससुराल वालों ने मारपीट किया था तब मामला करमाटांड़ थाना पहुंचा था। उसके बाद करमाटांड़ थाना पुलिस सीकरपोसनी गांव पहुंच कर मामले का जांच पड़ताल कर हस्तक्षेप किया और ससुराल वालों फटकार लगाई। उसके बाद महिला के ससुर ने उसे मायके चले जाने को कहा। महिला ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दिया। सूचना पाकर महिला के पिता बेटी के ससुराल पहुंचे और ससुराल वालों के कहने पर कुछ दिनों के लिए उसे मायके ले आए। दो-तीन महीना के बाद जब महिला ने पति निमाई पंडित से बात किया तो उसने पत्नी को रखने से साफ इंकार कर दिया। तो पीड़िता ने न्याय के लिए महिला थाना में आवेदन दिया। उधर पति निमाई पंडित ने दूसरी शादी कर ली। सूचना पाकर पीड़ित महिला बालिका देवी दोबारा महिला थाना पहुंचकर मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दिया। थाना प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित महिला की ससुराल सीकर पोसनी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पता चला कि पीड़ित महिला के पति निमाई पंडित ने दूसरी शादी रचा ली है। उसके बाद महिला थाना से पीड़ित महिला के पति निमाई पंडित को थाना आने के लिए नोटिस भेजा। लेकिन निमाई नोटिस मिलने के बाद भी नहीं आया। बता दें कि महिला के दो बच्चे भी है।

