
जामताड़ा:
समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई भवन में सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना का शुभारंभ हुआ। बुधवार को जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, डीसी फैज अक अहमद मुमताज, एसपी दीपक कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि सोना सोबरन दिसोम गुरु शिबू सोरेन के स्वर्गीय पिताजी के नाम से इस योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के पीडीएस दुकानों में ₹10 मूल्य देकर साड़ी धोती का लाभ लाभुक ले सकते हैं। वही इस कार्यक्रम में प्रखंडों से आए हुए लाभुकों के बीच साड़ी धोती का वितरण किया गया।

