
करंट की चपेट में आने से मौत के मामले में समाजसेवी चमेली देवी ने सीएम से किया मुआवजे की मांग, सीएम के आप्त सचिव ने लिए त्वरित संज्ञान जिला प्रशासन को दिया जांच का आदेश


जामताड़ा:
गुरुवार को जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत नामुपाड़ा के रहने वाले निवास बाऊरी पिता हराधन बाऊरी का निधन कल बिजली की तार के चपेट में आकर हो गया था। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व एक बच्ची छोड़ गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी नामुपाड़ा पहुँची व परिवार को अंतिम क्रिया के लिए सहायता दी। इसी के साथ उन्होंने सिविल एसडीओ से बात कर मुआवज़े की माँग की। साथ ही मुख्यमंत्री को फ़ैक्स के माध्यम से पत्र भेजी जिसमें पीड़ित परिवार को यथोचित सरकारी लाभ व अविलम्ब मुआवज़े के लिए आग्रह किया।
जिसमें मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पत्र से ज़िला प्रशासन को मामले की जाँच का आदेश दिया। इसके साथ ही चमेली देवी ने राज्य के ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार से भी बात कर कनीय अभियंता को निर्देशित करने का आग्रह किया।
ग़ौरतलब है कि इन दिनों बरसात में कई जगह बिजली के तार अति जर्जर अवस्था में है। जो भविष्य में जानलेवा साबित हो सकते है। जिसपर बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान नही जा रहा। यह दुर्घटना भी विभाग की लापरवाही को दर्शा रही है जिसपर स्थानीय प्रशासन को भी संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

