
जामताड़ा।
जामताड़ा थाना क्षेत्र के भालगाड़ा गांव में बुधवार को एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित महिला न्याय के लिए जामताड़ा थाना पहुंची है। यहां पर महिला ने सारी घटना पुलिस को बताया। पुलिस ने बेटे को थाना बुलाने के बाद डांट फटकार कर समझौता करवाया। पीड़ित महिला ने बताया की उनके पुत्र प्रकाश भंडारी की पत्नी गाली गलौज कर रही थी, उसी दौरान उसे टोका और गाली देने से मना किया तो पुतुहो ने इसकी जानकारी प्रकाश भंडारी को दिया। बाजार की दुकान में काम कर रहे प्रकाश भंडारी घर गया और अपनी मां के साथ बहसबाजी करने लगा तथा मां को ही दोषी ठहरा कर मारपीट करने लगा। तब गांव के लोग पहुंचकर मामले को शांत किया। पीड़ित महिला न्याय के लिए जामताड़ा थाना पहुंच गई। बता दें कि पीड़ित महिला दूसरे बेटे नरेश भंडारी के साथ रहती है



