
JAMTARA
रिश्ते की मर्यादा एक बार फिर तार-तार होने की घटना सामने आयी है। घटना सीमावर्ती जिला दुमका के मसालिया थाना क्षेत्र के सिंह टूटा गांव की है। एक भंगेड़ी भाई ने अपनी सगी बहन को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। बहन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल जामताड़ा लेकर पहुंचे हैं।
VO: सदर अस्पताल में इलाजरत पीड़िता की मां ने बताया कि सुबह भांग के नशे में उसका बेटा सेविंग करके आया और बहन के दुपट्टा छीन कर मुंह पोछने लगा। इस पर बहन ने प्रतिकार किया तो गुस्से में उसने ब्लड से उसके सिर पर वार कर दिया। उसके बाद उसने उसके ऊपर दोबारा ब्लेड चलाया जिससे पीड़िता का बायां हाथ पूरी तरह से जख्मी हो गया है। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे हैं। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है। वही उसकी मां का कहना है कि वह अक्सर भांग के नशे में चूर रहता है। बेटे की हरकत से पूरा परिवार त्रस्त है। इससे पूर्व भी उसने मां-बाप पर हमला किया था। उक्त घटना की सूचना परिजनों ने मसलिया थाना को भी दिया था लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वही परिजन नशेड़ी बेटे पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

