
JAMSHEDPUR

उड़ीसा के कालाहांडी थाना क्षेत्र के व्यवसाई के खाते से 90 हजार के साइबर फ्रॉड के मामले में उड़ीसा के कालाहांडी जिले के सिंगा थाना की पुलिस और जामताड़ा साइबर थाना के सहयोग से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते साइबर डीएसपी मंजरुल होदा ने बताया कि उड़ीसा के कालाहांडी जिले के सिंगा थाना क्षेत्र से व्यवसाय विवेक अग्रवाल के खाते से 90 हजार की राशि बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ा लिया। भुक्तभोगी व्यवसाई द्वारा सिंगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया थाना के कांड संख्या 186/21 दर्ज होने के बाद उड़ीसा पुलिस ने ठगी किए गए फोन को सर्विलांस पर रखा जहां से उसका लोकेशन जामताड़ा के करमाटांड़ थाना इलाके का बताया गया। उड़ीसा पुलिस जामताड़ा पहुंचकर साइबर थाना के सहयोग से करमाटांड़ थाना के विभिन्न इलाकों में देर रात छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी सज्जाद अंसारी, अब्दुल अंसारी, रईस अंसारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार मोबाइल, 8 सिम, एक एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को उड़ीसा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ उड़ीसा ले गई।

