
JAMTARA कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लगातार दूसरे साल गणेशोत्सव पर ग्रहण लग गया। गणेश पूजा समिति की ओर से विगत 16 वर्षों से गणेश पूजा के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाता था, 10 दिवसीय मेला लगता था। लेकिन गांधी मैदान स्थित क्लब में सादगी के साथ इस वर्ष गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मैदान में सन्नाटा पसरा हुआ है, न रोशनी न पंडाल और न लोगों की भीड़। इस बात को बयां कर रही है कि कोरोनावायरस से लोग कितने दहशत में हैं और सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कर रहे हैं। पूजा कमेटी के सदस्यों का कहना है कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार बस सामान्य तरीके से पूजा की औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। न मेला का आयोजन किया गया है और ना ही पंडाल बनवाया गया है। अगर भगवान गणेश की कृपा रही और सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष धूमधाम से गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा।



