
JAMTARA
यूथ कांग्रेस में राज्य में हो रहे संगठन चुनाव का नॉमिनेशन प्रारंभ हो गया है। जिसमें विधानसभा कमेटी, जिला कमेटी और प्रदेश कमेटी के लिए नामांकन 8 सितंबर से प्रारंभ हो गया है, जो 15 सितंबर तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ज्ञानेंद्र पांडेय तथा देवघर जोन के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर सैय्यद तनवीर अहमद शुक्रवार को जामताड़ा पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भी उन्होंने विचार विमर्श किया।


मौके पर प्रदेश प्रभारी ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने को लेकर सैयद तनवीर अहमद को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस दौरान हम लोग कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विचार विमर्श कर रहे हैं। जिसके तहत सदस्यता अभियान चलाने संगठन को मजबूत करने और जो भी युवा कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं जो गांधी विचारधारा के हैं वह इसके माध्यम से संगठन से जुड़े और कांग्रेस को मजबूत करें।
वही जेडआरओ सैय्यद तनवीर अहमद ने कहा कि 15 सितंबर तक नामांकन के बाद स्क्रुटनी की जाएगी। उसके बाद
वोटिंग की प्रक्रिया होगी। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी दावेदारी कर सकता है। साथ ही सदस्यता अभियान भी प्रारंभ होगा। जो यूथ कांग्रेस ऐप के माध्यम से किया जाएगा और उस ऐप के माध्यम से ही परिणाम की भी घोषणा होगी। वही यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद क्षत्री ने कहा कि पद कोई मायने नहीं रखता है संगठन में काम करना अपने आप में एक बेहतर अनुभूति है।

