
जामताड़ा:
जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी दिल्ली प्रवास के दौरान शनिवार को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल से उनके आवास पर मिले और वार्ता की। मौके पर संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने पर विस्तृत एवं सघन चर्चा हुई।


ज्ञात हो कि इस अवसर पर राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में जो नई टीम बनाई गई है उसे भरपूर सहयोग करने का भरोसा विधायक इरफान अंसारी ने दिया। कहा कि कांग्रेस है, तभी हम सब हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह प्रदेश कि जनता के पक्ष में होगा ।
इस अवसर पर केसी वेणुगोपाल ने विधायक से कहा कि आप पार्टी के लिए अच्छा काम करते हैं। हम सबकी नजर आप पर है। आप इसी तरह से पार्टी को और मज़बूत कीजिए पार्टी आप के अथक प्रयासों और मेहनत को देख रही है और उसकी सराहना भी करती है।

