
जमशेदपुर।भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की एक बैठक जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। बैठक के दौरान भाजमो कार्यकर्ताओं ने जन जन के नेता एवं जमशेदपुर पूर्वी से कई बार विधायक रहे स्व. दीनानाथ पाण्डेय को स्मरण किया तथा उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हंे श्रद्धांजलि दी। बैठक में स्व. दीनानाथ पाण्डेय की आदमकद प्रतिमा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के किसी स्थल पर बनवाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। मूर्ति लगवाने के लिए स्थल का निर्धारण करने के लिए चार सदस्ययीय समिति का गठन किया गया। एम चन्द्रशेखर राव, धनजी पाण्डेय, मनोज सिंह उज्जैन एवं विनोद राय को समिति का सदस्य बनाया गया एवं समिति से 10 दिनों के भीतर स्थल चयन कर प्रतिवेदन सौंपने की बात कही गयी। बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, राम नारायण शर्मा, अजय सिन्हा एवं धनजी पाण्डेय ने दीनानाथ पाण्डेय को स्मरण करते हुए अपने विचार रखे। इन्होंने बताया कि 25 वर्षों में पूर्व विधायक एवं पूर्वी मुख्यमंत्री ने संज्ञान तक नहीं लिया। उनके देहांत के समय राजकीय सम्मान तक नहीं दिया जो अत्यंत दुःखद है। सबों ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की प्रशंसा की कि उन्होंने जन प्रिय रहे नेता दीनानाथ पाण्डेय का प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया है। बैठक में मनोज सिंह उज्जैन, विनोद राय, कुलविंदर सिंह पन्नु, प्रवीण सिंह, आकाश साह, धनजी पाण्डेय, आर के दुबे, एम चन्द्रशेखर राव, प्रमोद मिश्रा, मो. मुस्ताक अहमद, धर्मेन्द्र प्रसाद, संतोष भगत, विजय नारायण सिंह, ब्यूटी तिवारी, वंदना नामता, मिस्टु सोना, रविप्रकाश आदि उपस्थित थे।


