
जमशेदपुर: बुधवार को हरहरगुटू मे स्थित अतीउत्तम शक्ति दरबार में हवन के साथ 13 दिवसीय नवरात्र आज संपन्न हुआ। मानव कल्याण, स्माज में शांति, देश कि सुख समृद्धि और वातावरण कि शुद्धि समेत Corona से बचाव के लिए संस्था के संथापक भक्त राजा सूर्य देव उत्तम परम हंस की देखरेख में 13 दिनों तक हुई पूजा के दौरान शामिल होने वाले भक्तो को वस्त्र और बर्तन उपहार स्वरूप दिया गया, साथ ही साथ भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।



बता दे कि 13 दिवश्यत नवरात्र का शुभारंभ अमावस्या के अवसर पर 11 फरवरी गुरुवार को कलश स्थापना के साथ अतिउत्तम शक्ति परिवार द्वारा माता के दरबार में जगत पुत्री राजे राजेश्वरी, राज कुमारी मां अतीउत्तमेश्वरी द्वारा किया गया था।
बुधवार को हवन अनुष्ठान में प्रमुख रूप से उत्तम कुमार, ऋषि रूद्र, कुल्लू रानी, दिव्यांशी, कौशल्या माता रानी, कृतिका कल्याणी, निर्मला देवी, संयुक्त नोमो, संन्या, सुर्यन्शी, सुवर्ना सुर्यदेव, राधा दादी, आरती, पुजा, सोनी, प्रिया, किशन, उर्मिला देवी, ईश्वरी, पंकज, शशि, मनोज, गौतम, रूस्तम कुमार, परसुराम आदि का इस अवसर पर महत्वपूर्ण योगदान रहा।

