Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -निकिता चावला द्वारा लिखित पुस्तक ‘आई गेट इट टू’ का विमोचन
Breaking News

JAMSHEDPUR -निकिता चावला द्वारा लिखित पुस्तक ‘आई गेट इट टू’ का विमोचन

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 24, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : शहर के प्रमुख व्यवसायी जितेन्द्र चावला की पुत्री निकिता चावला द्वारा लिखित पुस्तक ‘आई गेट इट टू’ का विमोचन आज बिष्टुपुर स्थित होटल रमाडा में किया गया. कोल्हान विश्वविद्यालय की अवकाशप्राप्त प्रति कुलपति डा. शुक्ला मोहंती, पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश एलपी चौबे एवं प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति झारखंड सरकार के पूर्व वाइस चेयरमैन अमरप्रीत सिंह काले ने एक समारोह में पुस्तक का विमोचन किया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. शुक्ला मोहंती ने इस बात पर गर्व महसूस किया कि लेखिका उनके कॉलेज की ही छात्रा रही हैं. उन्होंने कहा कि जबतक आप पढ़ोगे नहीं, तबतक लिख नहीं सकते. आजकल युवा पीढ़ी खुद को सोशल मीडिया, लैपटॉप पर ही व्यस्त रखती है. लिखने को वह बेकार चीज समझती है. ऐसे में निकिता ने एक मिसाल प्रस्तुत किया है. पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश एलपी चौबे ने कहा कि महान वही है जो चीजों को बेहतर ढंग से रिफ्लैक्ट करते हैं. निकिता ने वह कर दिखाया है. उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें वह शीशा बनना है, जिस शीशे से पत्थर टूटे. अमरप्रीत सिंह काले ने भी इस बात पर गर्व महसूस किया कि उनके मित्र की बेटी ने इतनी बेहतरीन रचना प्रस्तुत की है. उन्होने कहा कि आज के बच्चे बहुत आगे सोचते हैं. इस पुस्तक में ऐसे कई मर्मस्पर्शी बातें है जो हमें झकझोरती है. लेखिका ने अपनी दादी के माध्यम से विभाजन की विभिषिका के दर्द को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया है. इस अवसर पर निकिता को हर किसी ने उनकी बेहतरीन प्रस्तुती के लिये तहेदिल से बधाई दी. निकिता से पुस्तक के बारे में कई सवाल भी पूछे गये. कार्यक्रम मेें बड़ी संख्या में परिवार के लोग मौजूद थे.

पुस्तक परिचय
निकिता चावला, जमशेदपुर में लब्ध प्रतिष्ठ चावला परिवार की बेटी है. इनके पिता श्री जितेन्द्र चावला और बड़े पिताजी सुरेंद्र चावला कारोबार में एक अलग स्थान रखते हैं. कारोबार के साथ समाजहित में भी चावला परिवार हमेशा सजग और तत्पर रहता है. इसी बेटी द्वारा लिखित ‘आई गेट इट टू’ नामक पुस्तक सामाजिक और पारिवारिक संस्कार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में संचारित करने का जीता जागता नमूना पेश करती है. निकिता ने 11 मार्मिक संवादों का संकलन कर यह दर्शाने की कोशिश की है कि एक ओर जहां संस्कार और संस्कृति पुरानी पीढ़ी से नयी पीढ़ी में कैसे भरी जा सकती है, वहीं छोटी छोटी बातों से जीवन को कैसे आनंदित और खुशहाल रखा जा सकता है. परिवार में बच्चे देखते देखते बड़े हो जाते हैं. उस समय एक बुजुर्ग कैसे उनका मार्गदर्शन करता/करती है, बच्चों को किस प्रकार संस्कार की शिक्षा दी जाती है इन सब भावनापूर्ण बातों का इस पुस्तक में संकलन करने का  प्रयास किया गया है. इस पुस्तक को पढ़ने से विलियम वर्ड्स वर्थ की कविता ‘चाइल्ड इज द फादर ऑफ मैनÓ के भाव जेहन में एकबार फिर आ सकते हैं. इस छोटी उम्र में निकिता चावला ने बड़े ज्ञान और बड़े बुजुर्गों से मिली शिक्षा पर आधारित अपनी कोमल भावनाओं को व्यक्त करने का प्रयास किया है जो किसी भी परिवार पर लागू होता है.
द वर्ल्ड ऑफ हिडेन थॉट्स पब्लिसिंग द्वारा प्रकाशित पुस्तक का ई-बुक अमेजॉन किंडल, गूगल प्ले बुक्स, कोबो डॉट कॉम, वालमार्ट पर उपलब्ध है. निकिता चावला ने अपनी यह पुस्तक अपनी प्यारी दादी मां स्व. कांता रानी चावला को समर्पित की है. निकिता के दादाजी देश विभाजन के बाद लाहौर से भारत आए और जमशेदपुर पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद परिवार को एक मुकाम पर पहुंचाया. दादा – दादी की जीवनी से प्रेरणा लेकर निकिता ने लेखन की शुरुवात की है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.