
जैसे जैसे गैस पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है वैसे वैसे ही सरकार पर जनता का गुस्सा दिख रहा है। और कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है वहीं प्रदेश कांग्रेस कमिटी और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजय खा के नेतृत्व में जमशेदपुर के गई जगहों पर गैस, पेट्रोल, डीजल के दमो मे बढ़ोतरी के कारण विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमे जनता का आक्रोश देखने को मिला, बब्लू झा संयोजक ने बारीडीह गोलचकर पर हाथो में झंडा और कार्ड्बॉर्ड लिए केंद्रीय सरकार के खिलाफ जोर दार नारे बाजी की।


बता दे बब्लू झा ने माननीय राहुल गांधी जी का वाक्य दोहराया कि वर्तमान केंद्रीय सरकार “हम दो हमारे दो की सरकार है”। जी० डी०पी० बढ़ाने पर बब्लू झा ने मोदी सरकार पर तंज कसा और कहा कि मोदी सरकार जी० डी ०पी० का मतलब गैस, डीजल, पेट्रोल के दामों को बढ़ा रही है।
इस कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए बिजय खान, पी.एन.झा, आनंद बिहारी दुबे ,बब्लू झा ,राजेश चौधरी,अजितेश उज्जैन, विजय यादव, प्रिन्स सिंह,अतुल गुप्ता,राजा सिंह, संजय आज़ाद,बिजेंद्र तिवारी ,राहुल गोस्वामी, राकेश साहू ,रामदर्शस चौधरी,अशोक सिंह, रामप्रवेश झा ,अरुण त्रिपाठी,जीवन,अशोक कुमार,मंडल ,कुणाल,अमित सिंह,बँटी, गोलू,सिट्टू,मंगल एवं अन्य साथी गण ने भाग लिया।

