
*मानव कल्याण के लिए रक्तदान, पृथ्वी कल्याण के लिए पौधा दान किया गया*


जमशेदपुर
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ़ टीम ग्लोबल की ओर से आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक दिवसीय मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 45 यूनिट रक्त संग्रह हुआ जो कि मानव कल्याण के लिए एवं लगभग एक सौ निशुल्क पौधों का वितरण हुआ जो प्राकृतिक कल्याण के लिए किया गया
प्रत्येक रक्त दाताओं के बीच इच्छा अनुसार पौधा देकर सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर सरकार, सीआरएम के अनिल मिश्रा, जयेश कुमार, ज्ञान प्रसाद ,कमलेश कुमार सत्येंद्र सिंह, एवं सुनील आनंद का सहयोग रहा

