
जमशेदपुर। गोलमुरी मैदान में आयोजित एसएन गुलजार मेमोरियल ट्रॉफी का विजेता आयात एफसी गोलमुरी बना और उसे विजेता के तौर पर ₹60000 नगद राशि दी गई। उपविजेता महतो ब्रदर्स टीम रही जिसे ₹40000 नगद इनाम दिए गए।
इस मौके पर झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इससे अनुशासन समन्वय सहकार सहयोग की भावना प्रबल होती है।
इससे व्यक्ति निरोग रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
तीसरे स्थान पर रही टीम डेंजर गोलमुरी को ₹10000 नगद एवं ट्रॉफी दी गई।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, पूर्व भाजपा नेता रतन महतो, न्यास सुलतान, शमी अहमद मल्लिक, तैयब खान आदि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।



