Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR-कोविड से प्रतिरक्षा में भारतीय परंपरागत चिकित्सा विज्ञान की भूमिका पर वेबिनार संपन्न, काॅलेज के योग विभाग की पहलकोविड से प्रतिरक्षा में भारतीय परंपरागत चिकित्सा विज्ञान की भूमिका पर वेबिनार संपन्न, काॅलेज के योग विभाग की पहल
Top Stories

JAMSHEDPUR-कोविड से प्रतिरक्षा में भारतीय परंपरागत चिकित्सा विज्ञान की भूमिका पर वेबिनार संपन्न, काॅलेज के योग विभाग की पहलकोविड से प्रतिरक्षा में भारतीय परंपरागत चिकित्सा विज्ञान की भूमिका पर वेबिनार संपन्न, काॅलेज के योग विभाग की पहल

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 24, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR
वीमेंस कॉलेज में गुरूवार को योग विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। कोविड 19 से प्ररतिक्षा में भारतीय परंपरागत चिकित्सा विज्ञान की भूमिका पर केन्द्रित इस वेबिनार में कई नई जानकारियां निकल कर सामने आईं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ सरस्वती काला ने कहा कि भारतीय परंपरागत चिकित्सा पद्धतियाँ ही मुख्य चिकित्सा पद्धतियाँ थीं। लेकिन बाहरी प्रभाव और हमारी उपेक्षा ने इसे वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति बना दिया। लेकिन पिछले दो सालों से यह भारतीय पद्धति भारत सहित दुनिया भर में फिर से लोकप्रिय और भरोसेमंद हो उठी है। नैचुरोपैथी में ऐसे बहुत से तरीके हैं जिन्हें आजमाकर हम किसी भी तरह की बीमारी से ठीक हो सकते हैं। ठीक होना या क्योर होना का तात्पर्य है कि हमें लक्षण ही ठीक नहीं करना बल्कि बीमारी को जड़ से खत्म करना है। खानपान के तरीकों में सुधार और योगिक क्रियाओं से कोविड जैसी बीमारियां भी ठीक होती हैं। बुखार होने पर सबसे पहले अन्न का सेवन बंद करना चाहिए। सिट्रस जूस और नारियल पानी को दो दिनों तक इस्तेमाल करने से कई गुणात्मक प्रभाव देखे गये हैं। बीमारी का प्रमुख कारण बाहरी तत्व नहीं बल्कि हमारे शरीर के द्रव्यों का असंतुलन है।

पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के योग विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक और उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डाॅ. निधीश कुमार यादव ने भारतीय आयुर्वेद और औषधीय वनस्पतियों के आधार पर स्वस्थ रहने के उपायों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पैरासिटामोल से बेहतर विकल्प हमारे घरों और आसपास के औषधीय पौधों में है। इनका साइड इफेक्ट भी नहीं है। शरीर में ऐसे कई स्थान हैं जिन्हें उचित तरीके से सक्रिय किया जाय तो हमारे बिमार होने के अवसर आयेंगे ही नहीं। योग और आयुर्वेद का गहरा संबंध है। शरीर, मन और चरित्र का समेकित स्वास्थ्य ही वास्तविक स्वास्थ्य है।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार के योग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश लाल वर्णवाल ने कहा कि वर्तमान समय में एक बड़ी सेवा पीड़ा निवारण की है। योग मूल रूप से व्यक्ति, परिवार एवं समाज निर्माण की धुरी है। उन्होंने पतंजलि योग सूत्र एवं भगवद्गीता के माध्यम से योग के सारभूत तत्वों की जानकारी दी। अष्टांग योग यम, नियम आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि की आज के दौर में अहमियत पर रौशनी डाली।

इसके पहले वेबिनार की मुख्य आयोजक केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती ने वक्तागण का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक आम आदमी की तरह हम सब बहुत पहले से तुलसी का काढ़ा को एक बेहतर स्वास्थ्य सप्लिमेंट के रूप में जानते रहे हैं। कोविड के समय लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आई है। वे आयुर्वेद और भारतीय परंपरागत पद्धतियों की ओर अधिक आकर्षित हुए हैं। यह चुनौती भारत में स्वास्थ्य क्रांति की जमीन भी तैयार कर रही है। यह वेबिनार अकादमिक से अधिक सामाजिक और मानवीय दायित्वों को लेकर आयोजित किया गया है।

वेबिनार में काॅलेज परिवार सहित देशभर से करीब 2000 प्रतिभागियों ने शिरकत की। संचालन योग विभाग के समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार साहू व धन्यवाद ज्ञापन योग विभाग के शिक्षक डाॅ. रविशंकर नेवार ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में JUSCO ने शुरू किया एंटी लारवा का छिड़काव, डेंगू और मलेरिया के खतरे से मिलेगी बड़ी राहत

August 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JPSC-JSSC भर्ती घोटालों पर भड़की भाजपा, उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर की CBI जांच और CM के इस्तीफे की मांग

August 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने पारडीह में किया कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण और रोजगार

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.