
JAMTARA
बुधवार को जामताड़ा साइबर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड गांव में साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान काशीटांड गांव में साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए शातिर साइबर अपराधी वकील मंडल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य साइबर अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। गुरुवार को साइबर अपराधी वकील मंडल से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। साथ ही जप्त मोबाइल को खंगाला जा रहा है। जिसमें साइबर अपराधी वकील मंडल को साइबर अपराध में लिप्त पाया गया। वही वकील मंडल ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है । साइबर अपराधी वकील मंडल के पास से 5 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किया गया है। वही साइबर थाना जामताड़ा में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा के तहत जामताड़ा जेल भेज दिया गया। साथ ही अन्य साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


