Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR-12 अक्टूबर को वीर शहीद गणेश हांसदा की 22वी जयंती, गांव में उत्साह का माहौल
Breaking News

JAMSHEDPUR-12 अक्टूबर को वीर शहीद गणेश हांसदा की 22वी जयंती, गांव में उत्साह का माहौल

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 11, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

-वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप 2021 की साक्षात्कार परीक्षा आयोजित, ऑनलाइन इंटरव्यू में शामिल हुए पंचायत के विभिन्न गांवों के चयनित 12 बच्चे*
*–सुदूर गांव के बच्चों ने जीवन मे पहली बार दिया इंटरव्यू, कहा इंटरव्यू का अनुभव बेहद ज्ञानवर्धक व आत्मविश्वास बढ़ाने वाला, आगे की पढ़ाई में होगी आसानी*
*–2020 की तरह 2021 में भी शहीद के चिंगड़ा पंचायत के पांच बच्चों को मिलेगी वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप*
*–निश्चय फाउंडेशन की पहल पर बच्चों को मिलेगी इन्टर से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई में मदद व मार्गदर्शन, परिणाम जल्द होंगे जारी*

जमशेदपुर। अनामी 12 अक्टूबर  को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूरतम प्रखण्ड बहरागोडा स्थित चिंगड़ा पंचायत के कोषाफलिया गांव में वीर शहीद गणेश हांसदा की 23वीं जयंती मनाई जा रही है। गांव के सपूत ने छोटी उम्र में ही देश के लिए शहादत देकर गांव का नाम देश के मानचित्र पर ला दिया था। वीर शहीद गणेश हांसदा 16 जून 2020 को गलवान घाटी में पड़ोसी देश चीन के साथ लड़ते हुए सीमा पर वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद गणेश की शहादत ने इलाके में ना सिर्फ देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया है, वही पंचायत के बच्चों व युवाओं के लिए वह लगातार प्रेरणा का विषय बन रहे है।

वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप एवं वीर शहीद गणेश हांसदा पुस्तकालय से पंचायत के बच्चों को शिक्षा को लेकर नई दिशा मिल रही है। रविवार को वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप 2021 के स्क्रीनिंग परीक्षा में चयनित 12 बच्चों ने ऑनलाइन साक्षात्कार में भाग लिया। यहाँ के सुदूर गांव में नेटवर्क की समस्या एवं स्मार्टफोन की कमी भी अब पढ़ाई के लिए बच्चों का हौसला नहीं तोड़ पाती। सुदूर गांवों में भी शिक्षा के तकनीकी माध्यमों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ़ेलोशिप की समूची प्रकिया ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है। इसके लिए बच्चों के उचित प्रशिक्षण के साथ-साथ बेहतर संवाद स्थापित किया गया है।

वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप के दूसरे वर्ष आयोजित साक्षात्कार में अधिवक्ता राजीव कुमार, प्रोफेसर इंदल पासवान, डॉ शिवेंद्र शास्त्री, प्रोफेसर धनंजय कुमार सिंह, शिक्षक साजिद अहमद, शिक्षक विश्वनाथ बेरा, शिक्षिका पूजा कुमारी, शिक्षिका प्रियंका झा, प्रोफेसर प्रीति सोनकर, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, वरिष्ठ पत्रकार अंतरा बोस, स्वतंत्र सलाहकार रवि शंकर , निश्चय के तरुण कुमार एवं शहीद गणेश हांसदा के बड़े भाई दिनेश हांसदा जी के पैनल ने छात्र-छात्राओं का विस्तार से इंटरव्यू किया। लगभग चार घण्टों से ज्यादा समय तक चले ऑनलाइन इंटरव्यू में बच्चों से उनके विषयों को लेकर समझ, उनका सपना, भविष्य को लेकर उनकी योजनाये, उनके और उनके परिवार की चुनौतियों और सोच से सम्बन्धित सामान्य प्रश्न पूछे गए। इस दौरान बच्चों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल, चुनौतियों से जूझने की क्षमता, मोटिवेशन एवं सामाजिक सोच को आंकने की कोशिश की गई।

सभी बच्चों के लिए इंटरव्यू का अनुभव बहुत की ज्ञानवर्धक रहा। आईएएस बनने का सपना रखने वाली कोशाफलिया गांव की प्रमिला सिंह बताती है कि “मुझे पहले बहुत डर लग रहा था, क्योंकि यह मेरा पहला इंटरव्यू था, लेकिन इंटरव्यू में शामिल होने पर मुझे मालूम हुआ कि इंटरव्यू कैसे होता है, इसमें कैसे सवाल पूछे जाते है, इसका जबाब कैसे देना है। इंटरव्यू देना बहुत अच्छा लगा, इसका अनुभव भविष्य की परीक्षाओं की तैयारियों में बहुत काम आएगा। वही कृषि विकास पदाधिकारी बनने का सपना देखने वाली अर्जुनबेड़ा गांव की शिवानी घोष बताती है कि इंटरव्यू देकर बहुत अच्छा लगा, इंटरव्यू देकर मुझे बहुत सारा साहस और प्रेरणा मिला। इस दौरान इतने सारे सर लोगों से जो मार्गदर्शन मिला, वह मेरे बहुत काम आएगा।” इसी तरह सभी बच्चों के इंटरव्यू देने के अनुभव बेहद उत्साहवर्धक रहे।

बच्चों का इंटरव्यू लेने वाले पैनलिस्टस के लिए भी समूचा कार्यक्रम बेहद उत्साहवर्धक रहा। उन्होंने बताया कि “ग्रामीण क्षेत्र जहां बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए असंख्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उनके पास पढ़ाई के सीमित संसाधन भी मुश्किल से उपलब्ध हो पाते है। उस कठिन माहौल में फ़ेलोशिप के माध्यम से ग्रामीण बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वस्थ प्रतियोगिता का जो पूर्वाभ्यास करवाया जा रहा है, वह उनमें बेहतर पढ़ाई एवं प्रतियोगी सोच के निर्माण को प्रेरित करेगा।

निश्चय के संस्थापक सचिव तरुण कुमार ने बताया कि “वीर शहीद गणेश हांसदा की अमर विरासत से बच्चों व युवाओं को प्रेरित करने का अभियान जो पिछले साल से शुरू हुआ था, अब उसके बेहद उत्साहवर्धक परिणाम देखने को मिल रहे है। अभियान के माध्यम से पंचायत के लगभग प्रत्येक घर मे वीर शहीद गणेश हांसदा का संदेश पहुंच गया है, और उसे बच्चे व बड़े आत्मसात भी कर रहे है।”

इंटरव्यू देने वाले बच्चों के परिवार का आर्थिक-सामाजिक विश्लेषण कर जल्द ही वीर शहीद गणेश हांसदा 2021 के लिए चयनित बच्चों के परिणाम जारी किए जाएंगे। चयनित बच्चों को इंटर से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई में सहयोग व मार्गदर्शन जनभागीदारी से किया जाएगा। 2020 में भी पंचायत के पांच बच्चों का चयन किया गया था, जो वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप व पुस्तकालय के माध्यम से पढ़ाई कर वीर शहीद गणेश हांसदा की सोच को लगातार आगे लेकर जा रहे है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.