
जमशेदपुर । भारत का अमृत महोत्सव अभियान के तहत विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार ( नालसा ) की ओर से पूर्वीसिंहभूम जिले में डालसा का टीम गुरुवार को असंगठित मजदूरों के बीच सघन कम्पेनिंग किया । इस दौरान डालसा के पीएलवी नागेन्द्र कुमार , अरुण रजक , विधि छात्र आदित्य प्रकाश तथा पैनल अधिवक्ता समशाद खान एवं संदीप सिंह ने जागरूकता वैन के माध्यम से साकची पहुँचकर टिस्को गेट एवं जुगसलाई गेट के समीप मौजूद असंगठित मजदूरों को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया । साथ ही श्रम विभाग द्वारा असंगठित मजदूरों के हित में चलाये जा रहे अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया । पैनल अधिवक्ता समशाद खान एवं संदीप सिंह ने नालसा स्कीम 2015 के तहत अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर के लिए बने कानून एवं योजनाओं के लाभों से उन्हें अवगत कराया । इस दौरान अधिक से अधिक असंगठित मजदूरों को श्रम विभाग से निबंधन करानेके लिए प्रेरित किया गया और प्रधानमन्त्री श्रमिक विमा व पेंशन योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी और उनके बीच पम्पलेट भी बांटा गया । इसके बाद जागरूकता वैन सुदूर गांव तालसा पहुँची जहाँ झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले ग्रामीण व असंगठित मजदूरों को कानून के प्रति जागरूक किया गया । यह अभियान डालसा के अन्य टीमों द्वारा भी जिले के हर प्रखंड व कस्बो में सघन रूप से चलाया गया ।



