
JAMSHEDPUR


घाटशिला स्तिथ माझी महल मे डॉक्टर बंकिम चंद्र महतो के पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्त कुणाल षाड़गी इस बीच उपस्थित सदस्यो द्वारा कुणाल जी को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किए। मौके पर पाउच कर प्रवक्ता महोदय ने दीप प्रज्वलित कर बंकिम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
🔶इस मौके पर कुणाल जी ने कहा साहित्यकार शब्द सामान्य नहीं, बल्कि सर्वसामान्य से हटकर एक संवेदनशील सामाजिक प्राणी होता है।साहित्य के ज्ञान के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों का अध्ययन करना पड़ता है और उन्हें समझना पड़ता है।स्वामी विवेकानंद ने भारत देश के साहित्य को पूरे विश्व में रोशन किया है लेकिन युवा पीढ़ी की मानसिकता बदल रही है। उसका साहित्य के प्रति रुझान घट रहा है। युवाओं को साहित्य से जोड़ने की जरूरत है। साहित्य की परंपरा को जीवित रखना चाहिए।
इस अवसर पर डाक्टर बैधनाथ त्रिपाठी, भोगराई हेंब्रोम, डाक्टर शांता चक्रवर्ती, डॉ श्यामा पोदो मंडल, वासुदेव घोष ,अजीत महतो एवं अनेकों गणमानीय उपस्थित थे।

