
जमशेदपुर। आज गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल द्वारा 100 करोड़ का कोविड से बचने का टीका करण पार होने के अबसर पर भालूबासा कम्युनिटी सेंटर के कोविड टीकाकरण केंद्र के संचालन में लगे सभी जांच टीम ,सहयोगी टीम ,मेडिकल टीम ,प्रबंधकीय टीम एवं प्रशासनिक टीम के सभी भाई बहनों का चंदन तिलक ,गायत्री मंत्र पट्टा एवं युग ऋषि दैनंदिनी (डायरी)प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर गायत्री परिवार की ओर संबोधन के क्रम में श्री शम्भू नाथ दुबे जी के द्वारा उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रसंसा की गई। आज इनके इसी समर्पण एवं सेवा के कारण देश में 100 करोड़ के पार टीकाकरण संभव हो पाया है ,जिससे हमारी 70 प्रतिशत आबादी इस बिश्वब्यापी महामारी से सुरक्षित हो गया है।इस महती अभियान में लगे आप सभी भाई बहनों गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ की ओर से ढेर सारी शुभकामना तथा आप सबके उन्नत जीवन एवं उज्जवल भबिष्य के लिए परमात्म चेतना के चरणों मे भाव भरी प्रार्थना है। टीकाकरण केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ओझा जी एवं श्री बसंत कुमार जी ने अपने उदगार ब्यक्त करते हुए गायत्री परिवार यूथ ग्रुप के द्वारा दिये गए इस सम्मान के लिए आभार जताया । सबके लिए मंगल कामना करते हुए शांति पाठ के साथ समापन हुआ । इस अवसर पर नवयुगदल टाटानगर के संयोजक श्री संतोष श्रीवास्तव , दीपक कुमार , लक्ष्मण भगत , रणवीर ,विशाखा कुमारी, रूबी शर्मा ,शकुंतला शाल ,शशिप्रभा बहन ,रंजीता राय ,उषा मोदी,शांति बहन इत्यादी उपस्थित रहे



