
जमशेदपुर : मानगो आजादनगर रोड न 12 स्थित सरदूल ऑटो वर्क्स प्रा. लि. के मेहनतकश मज़दूरों को अपनी नौकरी गंवाने के डर सताने लगा है. कारण यह कि आयेदिन क्षेत्र के कुछ दबंग किस्म के लोग तरह तरह के बहाने बनाकर कंपनी के मालिक व मज़दूरों का भयादोहन कर रहे हैं.
आज उक्त कंपनी के कई मज़दूर उपायुक्त कार्यालय पहुँचकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा. उन कर्मचारियों का कहना था कि क्षेत्र के कई असामाजिक तत्व तथा भू माफिया कंपनी की ज़मीन हथियाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाकर परेशान करने पर तुले हैं. फिलवक्त कंपनी में लगभग 500 मज़दूर कार्यरत हैं, जिसका ख्याल इस कोरोनकाल मे भी कंपनी के मालिकों ने रखा, उन्हें भूखे मरने नही दिया. अगर इन करतूतों से परेशान होकर मालिकों ने इसे बंद कर दिया तो इन मज़दूरों का परिवार रातों रात सड़क पर आ जायेगा. सभी कर्मियों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित जिले के सिटी एसपी को भी भेजी है. ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदीप कु दुबे, दीपक पात्रो, हरिमाधव राय, दीपांकर, संजय सिंह सहित कई मज़दूर थे.



