
जमशेदपुर। झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू ने सिखों को देश में बड़ी जिम्मेदारी देने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
साकची कार्यालय में हुई बैठक में गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने पूर्व आईपीएस पदाधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सापला को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन मनोनीत किया है।
प्रधानमंत्री ने सिखो और पंजाबियों पर भरोसा कर यह साबित कर दिया है कि जो उन पर किसी खास धर्म के विरोध में होने का आरोप लगाते हैं। वह आरोप राजनीति से प्रेरित होते हैं। वह गलत हैं और देश को गुमराह करते हैं और देश को तोड़ने वाला काम करते हैं।
प्रधानमंत्री जी ने इस देश में सिखो को मुख्यधारा में रखने का बराबर काम किया है और इसके लिए हमें उनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उनके उनके प्रधानमंत्रीत्व काल में देश भर में गुरु गोविंद सिंह जी का 350 वा प्रकाश पर्व देश के स्तर एवं राज्यों में सरकारी स्तर पर मनाया गया और अभी गुरु तेग बहादुर जी के 400 शहादत दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे हैं।
इस बैठक में दलबीर सिंह हरविंदर सिंह रॉकी हरजीत सिंह जतिंदर सिंह गुरमीत सिंह सरबजीत सिंह इंदर सिंह इंदर आदि ने विचार रखे।

