
JAMSHEDPUR भोजपुरी में दर्जनों फिल्मों में काम करने के बाद प्रसिद्धअभिनेता सुदीप पांडेय जल्द ही जमशेदपुर
स्थित अपने निवास सोनारी में अपने दिवंगत माता पिता के सम्मान में फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस तथा सामाजिक सेवा के लिए यूएन पांडेय फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ की शुरुआत करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। उनके स्व. पिता मगध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे और उनकी हार्दिक इच्छा थी कि गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करें। उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए अपने बिजी फिल्मी शेड्यूल से समय निकालकर जमशेदपुर के सोनारी स्थित विजया शताब्दी आवास पर आये हुए है। वे इस फाउंडेशन के लिए लगातार काम कर रहे है। साथ ही सुदीप पांडे अपने पिता के नाम पर एक नई फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू करेंगे और लोगों को जल्द ही श्री सुदीप पांडेय की अश्लीलता से मुक्त भोजपुरी फिल्में देखने को
मिलेगी। शूटिंग को लेकर उनकी टीम विभिन्न लोकेशन का दौरा कर रही है। उनकी फिल्मों में मुम्बई समेत झारखंड, बिहार और यूपी के कलाकार दिखाई देंगे। इससे पहले वो 2019 में आई बॉलीवुड फ़िल्म वी फ़ॉर विक्टर में एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई दिये थे जो देश में काफी लोकप्रिय हुआ था और यह फ़िल्म बिहार और झारखंड में पहले से ही हिट थी जहां इसे शुरू में रिलीज़ किया गया था लेकिन दुर्भाग्य से, यह फिल्म कोविड के कारण देश भर में रिलीज़ नहीं हो सकी। लेकिन सुदीप पांडे के फाईनैन्सर्सआश्वस्त हैं कि भोजपुरी सिनेमा में उनकी दूसरी पारी कि जो शुरूआत हो रही है, वह उनकी पहली पारी की तरह ही सफल होगी क्योंकि भोजपुरी के 30 करोड़ से ज्यादा लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं जो हमेशा उनकी ताकत रही है।

