
JAMSHEDPUR


चोरो की नजर अब दुकान में ऱखी काजू , बादाम और पिस्ता में पड रही है। ताजा मामला जमशेदपुर के सिदगोड़ा बाजार में दो दुकानों में चोरी का मामला सामने आया है।चोरों ने सिद्धगोरा के दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।इन दोनो दुकानो से चोरो ने लाखो रुपए के सामानों की चोरी कर ली है जानकारी अनुसार सिद्धगोरा बाजार के गीतांजलि स्टूडियो के छत का टीना काटकर चोर भीतर घुसे और अंदर से दो कैमरा , दो हार्ड डिस्क,तीन लाईट ,महंगे गेजेस्ट और दो हजार नगद की चोरी कर ली है। वहीं इसी तरह राशन दुकान से काजू पिस्ता बादाम के डब्बा के अलावे चोर 5,000 नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गए हैं। बताया जाता है घटना की जानकारी दोनों दुकानदारों को शनिवार की शुरूआत तब मिली जब वह दुकान खोलने पहुंचे थे इसके बाद दोनों दुकानदारों ने घटना की जानकारी सिद्धगोरा थाना को दी वहीं घटना की जानकारी के बाद सिद्धगोरा पुलिस घटनास्थल पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है ।

