
सरायकेला।

जिले के चाण्डिल थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास रविवार को NH-33 पर भूरे रंग के ट्रॉली बैग में एक अज्ञात युवती का शव मिला। सूचना प्राप्त होते ही चाण्डिल थाना के पुलिस द्वारा कारवाई शुरू की गई और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधिक्षक ने सरायकेला खरसावॉ़ं काण्ड से एक विषेश जॉच टीम का गठन किया।

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने 14 फरवरी को चाण्डिल थाना के अंतर्गत NH-33 पर एक बैग से मिले युवती के शव का खुलासा करते हुए एक महिला और उसके पति सहित तीन आरोपियों को गिरफतार लिया। महिला का नाम काजल कुमारी बताया जा रहा है, महिला जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
बता दे महिला का मंसूर आलम उर्फ बादशाह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, बादशाह को अपनी अपनी पत्नी पर शक होने कारण वह करीब 6 माह से अलग रह रहा था और करीब 2 माह पहले काजल कुमारी बादशाह के साथ रहने लगी। बदशाह की पहली पत्नी सलमा को यह देख कर अच्छा ना लगने के कारण उसने अपने प्रेमी कौशिक दत्ता के साथ मिलकर रविवार 14 फरवरी को काजल की हत्या कर दी और उसके शव को एक ट्रॉली बैग में डाल कर NH-33 स्थित काली मंदिर के पास फेंक दिया था।

