
जमशेदपुर स्थानीय आर0 वी0 एस0 काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी जमशेदपुर, का जमुना आॅटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड से एम0 ओ0 यू0 हुआ है। संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रभारी डाॅ0 विक्रम शर्मा ने बताया कि जमुना आॅटो इंडस्ट्रीज आॅटो सेक्टर में एशिया स्तर पर एक बड़ी कम्पनी है। इस काॅलेज के दर्जन भर से अधिक छात्र-छात्राएँ जमुना आॅटो में काम करते है। जमुना आॅटो हर वर्ष प्लेसमेंट के सिलसिले में अपना प्रतिनिधि रिक्रूटमेंट के लिए आर0 वी0 एस0 काॅलेज भेजता है। डाॅ शर्मा ने आगे बताया कि जमुना आॅटो के प्लांट हेड श्री सुधीर चन्डेले एवं उनके बीच एम0 ओ0 यू0 के पत्र का आदान प्रदान हुआ। श्री चन्डेले ने खुशी जताते हुए बताया कि आर0 वी0 एस0 काॅलेज से हमें हर वर्ष अच्छी संख्या में स्कील्ड इंजीनियर मिल जाते है। यह हमारे लिए संतोष का विषय है। इसी संदर्भ में आर0 वी0 एस0 काॅलेज एवं हमारे प्रतिष्ठान के बीच एम0 ओ0 यू0 हुआ। इस एम0 ओ0 यू0 के तहत जमुना आॅटो समय-समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम आदि का आयोजन करता रहेगा। आर0 वी0 एस0 काॅलेज के कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह इस काॅलेज की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा। प्रार्चाय प्रो0 (डाॅ0) आर एन गुप्ता ने जमुना आॅटो से एम0 ओ0 यू0 होने पर ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट को बधाई दी।



