
JAMSHEDPUR बागबेडा बड़ौदा घाट रिवर व्यू कॉलोनी में कॉलोनी के प्रबुद्ध जनों के द्वारा सूर्य मंदिर के प्रांगण में फलदार वृक्षरोपण का कार्यक्रम रखा गया था
इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू के द्वारा सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना के बाद फलदार वृक्षारोपण किया गया
इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा मनुष्य जीवन के लिए पेड़ पहाड़ पर्वत बहुत ही आवश्यक है क्योंकि पेड़ से जो मनुष्य को ऑक्सीजन मिलता है वही सबसे लाभदायक होता है जैसे मां का दूध बच्चे के लिए अमृत होता है उसी तरह पेड़ से मिला हुआ ऑक्सीजन हम लोगों के लिए अमृत के समान है इसीलिए हर मनुष्य को अपने जन्मदिन सालगिरह या विशेष दिनों में पेड़ अवश्य लगानी चाहिए!!
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीकांत सिंह,नवीन सिन्हा,गौरी पांडे,बमभोला सिंह,राजू शर्मा,बनारस दास, पिंटू तिर्की,मनोज तांती,करन कलिंदी आदि उपस्थित थे!!!



