
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम गुणगान बाल मंडल, जुगसलाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय 18 वाँ शरद ऋतु महोत्सव 29 एवं 30 दिसम्बर (सोमवार एवं मंगलवार) को महेश्वरी मंडल परिसर, जुगसलाई में धूमधाम से मनाया जायेगा। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु महेश्वरी मंडल जुगसलाई में शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में मंडल की महिला सदस्यों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र धूत एवं सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि पहले दिन 29 दिसम्बर सोमवार को दोपहर 2.31 बजे से विशाल निशान यात्रा माहेश्वरी मंडल परिसर जुगसलाई से आरंभ होकर मुख्य मार्गाे से होते हुए भी बैकुण्ठ धाम सात मंदिर पहुॅचेगी। निशान यात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम की पालकी, मनमोहक झाँकी, बैण्ड बाजा, 351 निशान, धमाल की अमृत वर्षा होगा। दूसरे दिन 30 दिसम्बर मंगलवार को भजनों की अमृत वर्षा हेतु राजस्थानी धमाल के लिए सुप्रसिद्ध गायिका कनिका ग्रोवर (इंदौर) एवं गायक प्रकाश मिश्रा (कोलकाता) सहित स्थानीय भजन सम्राट अशोक आगीवाल को आमंत्रित किया गया है। साथ ही लौहनगरी के महावीर अग्रवाल मुन्ना कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपनी हाजरी श्याम बाबा के दरबार में लगायेंगे। सागर मूर्ति म्यूजिकल ग्रुप साज में इनका साथ देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत आदि होगा। बैठक में मुख्य रूप रेणु धुत, राधा, रश्मि, शिवानी, निक्की, ऋतु, श्वेता, डोली, पूजा, संगीता, नेहा, शीतल, सुनीता, सिम्मी, सुमन, डिंपल, पूजा शाह, प्रियंका एवं सुनीता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : मनप्रीत जोड़ी ने जीता शाहिदी बैडमिंटन “डबल्स” सीनियर वर्ग का ख़िताब


