
जमशेदपुर।

मानगो स्थित संतकुटिया गुरुद्वारा साहिब में दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने गुरुद्वारा में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और संगत को गुरु महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई दी।
गुरु घर में अखंड पाठ और संगत का लंगर
गुरु घर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जिसे समाप्त होने के बाद स्त्री सत्संग सभा एवं भाई हरमनदीप सिंह व भाई हरिंदर सिंह कदमा वाले ने कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। कीर्तन और गुरबानी के बीच अरदास का आयोजन हुआ और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : मनप्रीत जोड़ी ने जीता शाहिदी बैडमिंटन “डबल्स” सीनियर वर्ग का ख़िताब
कुणाल षाडंगी का सम्मान
गुरुद्वारा कमिटी के मीत प्रधान सरदार कमलजीत सिंह एवं सिख नौजवान सभा के मलविंदर सिंह ने कुणाल षडंगी को शाल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी हमें समानता, निस्वार्थ सेवा, साहस और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देते हैं।
उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी
इस अवसर पर युवा समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, झामुमो के युवा नेता सिमरन भाटिया, गुरुद्वारा कमिटी के मीत प्रधान कमलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंद्र सिंह, अनुप सिंह, राजपाल सिंह, राजा भाटिया, नौजवान सभा के मलविंदर सिंह, प्रभदीप सिंह दीपू, सरबजोत सिंह, जितेंद्र सिंह, रिंकू, चरणदीप सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान शरणजीत कौर, मंजीत कौर, सोनिया भाटिया, कोहिनी कौर, कमलजीत कौर समेत अन्य संगत उपस्थित रही।
प्रकाश पर्व का संदेश
कुणाल षाडंगी ने संगत से कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन हमें साहस, सत्य और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी को समानता और निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।


