
जमशेदपुर: शहर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूल के बच्चों से भरी एक टाटा विंगर वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। इस भीषण दुर्घटना में वैन में सवार 15 से 17 बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:सरयू राय ने मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल, टेंडर रद्द करने की मांग
तेज धमाके के साथ डिवाइडर पर चढ़ी वैन, मच गई चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, टाटा विंगर स्कूल वैन स्टेडियम की ओर चिन्मया स्कूल के बच्चों को छोड़ने के लिए आ रही थी।डिवाइडर से वैन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का चैम्बर तक फट गया और धमाके जैसी तेज आवाज हुई।टक्कर के बाद वैन में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैट्स से लोग नीचे उतर आए और भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सड़क हादसों पर विधायक पूर्णिमा साहू सख्त, डीसी से की सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की ‘नो-एंट्री’ की मांग
कार को देखने के चक्कर में हुआ हादसा, दो बच्चे और चालक गंभीर
प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों के अनुसार यह दुर्घटना एक कार को बचाने के प्रयास में हुई।मौके पर मौजूद उत्तम नामक स्थानीय निवासी ने बताया कि चिन्मया स्कूल की ओर से आ रही एक कार अचानक स्कूल वैन के सामने आ गई। कार बिल्कुल वैन से सटते हुए पार हुई।कार को पीछे मुड़कर देखने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन सीधे डिवाइडर से जा टकराई।इस हादसे में चालक और दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है। बाकी बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं।


