जमशेदपुर। शहर में रहने वाले मैथिल समुदाय की अग्रणी संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा गोपाल मैदान, बिस्टुपुर में 14 और 15 मार्च को द्वि-दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हजारों मैथिल परिवार भाग लेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य मैथिली परंपरा, लोक-संस्कृति, भाषा और साहित्य का संवर्धन करना है ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत को पहचान सके और इसे आगे बढ़ा सके।
READ MORE :Jamshedpur News :14-15 मार्च को होगा विद्यापति स्मृति पर्व, प्रचार वाहन को हरी झंडी
मैथिली साहित्य और पुस्तक स्टॉल
कार्यक्रम में मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति, लाल दास, चंदा झा, हरिमोहन झा, गोविंद दास, ज्योतिश्वर ठाकुर, सुभाष चंद्र यादव, मनमोहन झा जैसे प्रसिद्ध कवियों और लेखकों की पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए हैं। इससे भाषा और साहित्य का प्रचार-प्रसार होगा और लोग मैथिली लेखकों की रचनाओं से रूबरू होंगे।
आनंद मेला और मिथिला व्यंजन
मिथिलानी समूह द्वारा अलग से आनंद मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें मैथिल व्यंजन, पकवान और खान-पान उपलब्ध होंगे। मिथिलांचल के लोग इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद बड़े चाव से लेते हैं।
हस्तकला और मिथिला पेंटिंग स्टॉल
महोत्सव में मिथिला हस्तकला और पेंटिंग के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल में सिक से बनी वस्तुएँ, पेंटिंग युक्त वस्त्र, पाग, शॉल, साड़ी, धोती, गमछा आदि उपलब्ध हैं। लोग अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए इन्हें खरीदते और पहनते हैं।
READ MORE :Jamshedpur News :14–15 मार्च को गोपाल मैदान में होगा विद्यापति स्मृति पर्व, मिथिला सांस्कृतिक परिषद की बैठक में तैयारियों की समीक्षा
मिथिला गौरव सम्मान
कार्यक्रम में मैथिल समाज में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त लोगों को मंच से “मिथिला गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम में भगवती को समर्पित भाव-नृत्य और भगवती वंदना प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा मिथिलांचल के प्रसिद्ध गायक-गायिकाएँ कुंज बिहारी मिश्र, विकास झा, जुली झा, उद्घोषक रामसेवक ठाकुर, और शहर के प्रसिद्ध कलाकार पंकज झा, मिथिलेश मिश्रा, दिव्य रतन, किरण झा, शंकर नाथ झा आदि दोनों दिन अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम व्यवस्थाएँ
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पंडाल निर्माण, स्वागत, मंच व्यवस्था, स्टॉल व्यवस्था, प्रचार, आनंद मेला, भोजन व्यवस्था, प्रेस प्रभार, यातायात और बिजली-पानी जैसी अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं।
जमशेदपुर के दूरस्थ क्षेत्रों के मैथिल परिवारों के लिए बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। गोविंदपुर, जेम्को, मोहरदा, बारीडीह बस्ती, बागबेड़ा, आदित्यपुर और गम्हरिया के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है।
अध्यक्ष और कार्यकारिणी का योगदान
मिथिला सांस्कृतिक परिषद के इस द्वि-दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत झा, सहायक महासचिव राजेंद्र कुमार कर्ण, शिवचंद्र झा, अखिलेश झा, उपाध्यक्ष कैलाश झा,पंकज कुमार राय, अनिल कुमार झा, आकाश चंद्र मिश्र, संयुक्त सचिव पंडित विपिन झा, गोपाल जी चौधरी, गोपाल चंद्र झा, आंतरिक अंकेक्षक अनिल कुमार झा,प्रेस प्रवक्ता राजेश झा सिदगोड़ा,सहित कार्यकारिणी सदस्य ललन चौधरी, प्रमोद झा, सुरेश झा, चंद्रभाल झा, अमर कुमार झा,राजेश झा जेम्को,देवेंद्र झा, शंकर नाथ झा, मिथिलेश झा ,माला चौधरी ,राजीव मिश्रा, विलास झा, अमित कुमार चौधरी,नवीन कुमार,किशोर मिश्रा, संजीव झा, विवेकानंद झा,राजेश कुंवर,प्रमोद कुमार दास, अनिल कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र झा, धीरेंद्र झा,विवेकानंद झा, अमितेश कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान एवं मेहनत रहा। आज प्रेसवार्ता में कल परसों होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रेस प्रभारी राजेश झा सिदगोड़ा,राजेंद्र कुमार कर्ण ,प्रमोद झा, पंडित विपिन झा एवं सोमनाथ मिश्रा द्वारा दिया गया।





