
जमशेदपुर.

जमशेदपुर एप्रेंटिस एसोसिएशन के सदस्यों ने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय परिसर में दिवंगत जीतेन्द्र कुमार झा की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस दौरान सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत जीतेन्द्र कुमार झा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उसके बाद उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सभी सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
इस अवसर पर भगवान सिंह, एस एन सिंह, एनपी चौधरी, जे एन उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, आरपी सिंह, बीके राय, मोहन चंद्र झा, बिंदेश्वरी सिंह, महेंद्र मंडल और महेंद्र सिंह उपस्थित थे. सभी सदस्यों ने एसोसिएशन के दिवंगत सदस्य जीतेन्द्र कुमार झा की सक्रियता और मुद्दों पर मुखर रहने के स्वभाव को याद किया. सदस्यों ने यह भी याद किया कि कैसे कर्मचारी हित के मुद्दों को लेकर लगातार उन्होंने आवाज बुलंद किया. उनके निधन से एसोसिएशन के सदस्यों को गहरा दुख पहुंचा है. सबने एक स्वर में कहा कि जीतेन्द्र कुमार झा के निधन से एसोसिएशन को अपूरणीय क्षति हुई है.



