जमशेदपुर. मानगो में एपीजे कलाम हाई स्कूल प्रांगण में शिक्षाविद एपीआर नायर की जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय बालिका कैरम टूर्नामेंट में मंगलवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में तमरीन परवीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. वहीं, ओपन वर्ग में फरहत परवीन ने खिताब अपने नाम किया. विजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने पुरस्कृत किया. मौके पर मो ताहिर हुसैन, मो शाहिद, रिजवान व अन्य लोग मौजूद थे. मौके पर मुख्य अतिथि डॉ अफरोज शकील ने कहा कि एपीआर नायर ने शिक्षा के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय योगदान दिया है. वह अतुलनीय है. मेर नजर में एपीआर नायर आधुनिक युग के सर सैयद अहमद खां है.

