रांची। स्मार्ट सिक्योरिटी के क्षेत्र में देश के अग्रणी ब्रांड सीपी प्लस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक, भरोसेमंद और भारत में निर्मित सुरक्षा समाधानों को बढ़ावा देना है।
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कंपनी की वीडियो सिक्योरिटी उत्पादों की बड़ी एकीकृत विनिर्माण इकाई है। साथ ही, सीपी प्लस के पास एसटीक्यूसी प्रमाणित सुरक्षा समाधानों की विस्तृत रेंज है। कंपनी मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रति प्रतिबद्ध है।
रणवीर सिंह ने कहा कि सीपी प्लस भारतीय जरूरतों के अनुरूप आधुनिक सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराकर नए मानक स्थापित कर रहा है। इस ब्रांड से जुड़कर उन्हें खुशी है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक आदित्य खेमका ने कहा कि रणवीर सिंह का आत्मविश्वास और लोगों को प्रेरित करने की क्षमता ब्रांड की सोच से मेल खाती है। इस साझेदारी से स्मार्ट सुरक्षा तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वदेशी समाधान अधिक लोगों तक पहुंचेंगे। कंपनी घरों, दुकानों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी भवनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा समाधान उपलब्ध करा रही है।
RANCHI NEWS: CP Plus ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बनाया ब्रांड एंबेसडर, स्मार्ट सिक्योरिटी बाजार में बढ़ाएगी पकड़
स्मार्ट सिक्योरिटी के क्षेत्र में देश के अग्रणी ब्रांड सीपी प्लस ने रणवीर सिंह को बनाया ब्रांड एंबेसडर

