
जमशेदपुर.
शुक्रवार को संस्कार भारती, जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में “सामाजिक समरसता” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम अब्दुल बारी कॉलेज, गोलमुरी में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने की.
कार्यक्रम के ओजस्वी वक्ता एवं प्रधान आमंत्रित डॉ. मित्रेश्वर अग्निमित्र ने सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया. विशेष आमंत्रित अतिथि अजय कुमार प्रजापति ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विविधताओं के बीच एकता ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति है. स्वागत भाषण डॉ. रागिनी भूषण, अध्यक्ष, संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई ने दिया. मंच संचालन बिनोद कुमार सिंह ने किया. डॉ. मित्रेश्वर अग्निमित्र का परिचय अनिता निधि तथा अजय कुमार प्रजापति का परिचय नीता सागर ने प्रस्तुत किया. ध्येय गीत नीलांबर चौधरी ने गाया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एवं वंदे मातरम् का गायन श्रीमती कृष्णा सिन्हा ने किया.
आयोजन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ संस्कार भारती की मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती अनिता सिंह, रंगकर्मी अवतार सिंह तथा राष्ट्र सेविका समिति की विभाग प्रमुख सुधा प्रजापति सहित अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही. ज्वलंत विषय पर आयोजित इस विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचारों से श्रोताओं को बौद्धिक रूप से समृद्ध किया.


