जमशेदपुर: लौहनगरी के प्रतिष्ठित एसएसजी इंग्लिश स्कूल (SSG English School) की ओर से आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई जोनल टेनिस टूर्नामेंट 2026 का जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शानदार समापन हुआ। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) स्कूलों के टेनिस खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
READ MOE :JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने तीन आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र, अनुकंपा के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
कैप्टन मनीष सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
24 अप्रैल 2026 को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैप्टन मनीष सिन्हा उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पदक प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं।
प्रतियोगिता को सुचारु रूप से संपन्न कराने में विद्यालय के सचिव केतन आदेसरा, प्रेसिडेंट रश्मिन रामपारा और टूर्नामेंट संचालक स्पर्श अस्मित की अहम भूमिका रही।
प्रतियोगिता के परिणाम: विजेताओं की सूची
बालक वर्ग (एकल):
अंडर-14: स्वर्ण – आदित्य चौधरी, रजत – विक्रमादित्य सिंह (लोयोला), कांस्य – विहान श्रीवास्तव (डीबीएमएस)।
अंडर-17: स्वर्ण – अर्जुन भारद्वाज (डीबीएमएस), रजत – अनमोल कुमार (सीजेसी), कांस्य – सूर्यांश बनर्जी (डीबीएमएस)।
अंडर-19: स्वर्ण – रिशांक यादव (एमएनपीएस), रजत – शौर्य कौंटिया (सीजेसी), कांस्य – विवान अग्रवाल (लोयोला)।
बालक वर्ग (युगल):
अंडर-17: स्वर्ण – अर्जुन भारद्वाज एवं सूर्यांश बनर्जी (डीबीएमएस), रजत – रैयान आरिफ एवं अनमोल कुमार (सीजेसी)।
अंडर-19: स्वर्ण – रिशांक यादव एवं ज़माम ज़फर खान (एमएनपीएस), रजत – स्पर्श मोदी एवं शौर्य कौंटिया (सीजेसी)।
बालिका वर्ग (एकल):
अंडर-17: स्वर्ण – कृपा भाटिया (लोयोला), रजत – आफिया अहमद (केएसएमएस), कांस्य – आश्वी सिंह (सीजेसी)।
अंडर-19: स्वर्ण – प्लाक्षा पारेख।
READ MORE :JHARKHAND NEWS: मुख्यमंत्री का बड़ा निर्देश- दावोस और UK में हुए MoU को जल्द धरातल पर उतारें, टेक्सटाइल और IT में बढ़ेंगे निवेश
प्राचार्या का संदेश: खेलों के प्रति प्रतिबद्धता
प्राचार्या डॉ. मौसमी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि एसएसजी इंग्लिश स्कूल को स्थानीय खिलाड़ियों को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करने पर गर्व है। उन्होंने दोहराया कि विद्यालय भविष्य में भी शहर में खेलों के विकास और प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।



