Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :सिंहभूम चैम्बर की भूमिका झारखण्ड राज्य की दिशा और दशा तय करने में उल्लेखनीय है – राज्यपाल
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सिंहभूम चैम्बर की भूमिका झारखण्ड राज्य की दिशा और दशा तय करने में उल्लेखनीय है – राज्यपाल

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 26, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली समारोह के अंतर्गत आज शनिवार को झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार बतौर मुख्य अतिथि चैम्बर भवन पहुंचे और औद्योगिक एवं अन्य जन मुद्दों पर अपना व्याख्यान देते हुये सदस्यों को संबोधित किया. यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:अटल मोहल्ला क्लिनिक नाम बदलने के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

कार्यक्रम की शुरूआत मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर की.इस अवसर पर अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि झारखण्ड राज्य खनिज संपदा और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण राज्य है और यहां हर क्षेत्र में विकास की पर्याप्त संभावनायें हैं, लेकिन एक अलग राज्य के रूप में 24 वर्ष हो जाने के बाद भी वैसा विकास नहीं हो पाया है जैसा यहां के लोगों ने उम्मीद की थी. व्यवसायी राज्य और राष्ट्र के विकास में टैक्स के माध्यम से और समाज में आपदा के समय अपनी भागीदारी निभाने से पीछे नहीं रहता है. उन्होंने जमशेदपुर में या इसके आसपास एयरपोर्ट के निर्माण की शीघ्रातीशीघ्र आवश्यकता बताई. इसके अलावे राज्य में उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाए उच्च शिक्षण संस्थानों की कमी, पर्यटन, शहरी विकास, झारखण्ड राज्य का औद्योगिक विकास में पिछड़ेपन का मुद्दा भी राज्यपाल के समक्ष रखा.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : स्लुइस गेट की विफलता से बस्तियों में घुसा पानी, सरयू राय ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली समारोह में भाग लेकर संस्था को 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों पर शुभकामनायें और बधाई दी. सदस्यों को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स कोल्हान के साथ ही राज्य की एक सशक्त चैम्बर ऑफ कॉमर्स है जिससे राजभवन, सरकार को समय समय पर राज्य के विकास हेतु सुझाव दिये जाते हैं. यह एक अच्छी परंपरा है. पर्यटन के क्षेत्र में इस रीजन में काफी संभावनायें है जिसके लिये चैम्बर से सुझाव प्राप्त हुए हैं. राज्यपाल महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सारा कुछ हम सरकार के भरोसे ही नहीं छोड़ सकते, हमें भी इसके लिये अपने आप को काबिल बनाना होगा और अपने काबिलियत पर विश्वास कर आगे बढ़ना होगा. यह हर्ष की बात है और चैम्बर की गरिमा और भव्यता को दर्शाता है कि चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया. उन्होंने कहा कि चैम्बर झारखंड के औद्योगिक इतिहास की आत्मा रहा है और इसकी भूमिका राज्य की दिशा और दशा तय करने में अहम रही है.
उन्होंने संस्था की नींव रखने वाले संस्थापकों के दृष्टिकोण, परिश्रम, और प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने टाटा समूह की सराहना करते हुए कहा की टाटा समूह की दूरदृष्टि ने इस नगरी को न सिर्फ औद्योगिक बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और कौशल विकास के क्षेत्रों में भी अग्रणी बनाया है.उन्होंने जमशेदपुर को एक आदर्श सामाजिक व औद्योगिक मॉडल बताया तथा शहर को स्वच्छता में राष्ट्रीय रैंकिंग में तीसरा स्थान पाने पर नागरिकों को बधाई दी.

READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS : श्रीमद् भागवत कथा में मयंक महाराज ने बताया छप्पन भोग और गोवर्धन पूजा का आध्यात्मिक महत्व

राज्यपाल ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए आत्मनिर्भर भारत एवं मेक इन इंडिया जैसे अभियानों में झारखंड की संभावित अग्रणी भूमिका पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इन अभियानों में झारखण्ड के उद्यमी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने राज्य की श्रमशक्ति, युवाशक्ति और संसाधनों को आर्थिक विकास की रीढ़ बताया. साथ ही, राज्यपाल ने चैम्बर से सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व युवाओं को रोजगार देने जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय योगदान की अपील की. उन्होंने उच्च शिक्षा में राज्य की स्थिति को मजबूत करने हेतु चैम्बर की भागीदारी को आवश्यक बताया.

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने जमशेदपुर के किरीबुरु क्षेत्र को हिल स्टेशन पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने का मुद्दा राज्यपाल के समक्ष उठाया.
पूर्व अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव एवं कॉऑप्टेड सदस्य संदीप मुरारका ने भी कार्यक्रम में अपने वक्तव्य रखे.

मंच संचालन करते हुये मानद महासचिव मानव केडिया ने कार्यक्रम की शुरूआत की तथा उपाध्यक्ष अनिल मोदी, पुनीत कांवटिया और सचिव अंषुल रिंगसिया ने मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार को सम्मानित किया.

READ MORE :AAJ KA RASIFAL : 26 जुलाई 2025 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया ने महामहिम राज्यपाल का परिचय सदस्यों के समक्ष रखा तथा उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा सचिव भरत मकानी, सचिव बिनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जीआर गोलछा, पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा, पूर्व अध्यक्ष उमेश कांवटिया, अभिषेक काबरा, अजय कुमार भालोटिया, अमित सरायवाला, आनंद कुमार चौधरी, आशीश राणपारा, अशोक कुमार गोयल, अश्विनी अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, दिलीप कुमार कांवटिया, हर्ष अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, कौशिक मोदी, मनीष गोयल, मोहित मूनका, मोहित साह, मुकेश कुमार मित्तल (जुगसलाई), पवन कुमार नरेडी, प्रदीप गुप्ता, प्रीतम जैन, रोहित काबरा, सौरभ संघी, उमेश खीरवाल, विष्णु गोयल, अशोक चौधरी, बिपिन अडेसरा, मनोज गोयल, कृपाशंकर मूनका, रमेश अग्रवाल, अजय भालोटिया, चन्द्रकांत जटाकिया, रवि झुनझुनवाला, दुर्गा दत्त (चाकुलिया), प्रतीक अग्रवाल, पारस अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, सतीश सिंह अधिवक्ता, शुभम सेन, प्रशंात अग्रवाल, बबलूु अग्रवाल, के अलाव काफी संख्या में व्यवसायी एवं उद्यमीगण मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.