आदित्यपुर,
(का.प्र.)ः सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को पंूजी बाजार के माध्यम से विकास के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) होटल रामाडा, बिष्टुपुर में एसएमई आईपीओ जागरुकता संगोष्ठी आहूत की गई. आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन के सहयोग से बुधवार को आहूत इस संगोष्ठी में 60 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
एमएसएमई को एसएमई आईपीओ के जरिए पूंजी जुटाने की प्रक्रिया, लाभ और चुनौतियों के संबंध में जागरुक करने के उद्देश्य से आहूत संगोष्ठी के लिस्टिंग और फंजरेजिंग सत्र में एनएसई के मुख्य प्रबन्धक अविक गुप्ता तथा पूँजी बाजार की ओर मार्गदर्शन विषय पर हेम सिक्यूरिटीज, मुम्बई के वरीय उपाध्यक्ष राजन झा ने अपने विचार रखे. सिडबी के एमएसएमई इक्विटी सेल ने एसएमई आईपीओ पर इंटरएक्टिव सत्र आहूत किया.
READ MORE :AAJ KA RASIFAL : 26 जुलाई 2025 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
जबकि जमशेदपुर शाखा ने एमएसएमई के लिए सिडबी की सहायता योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. कार्यक्रम में उद्यमियों और विशेषज्ञों के बीच सार्थक संवाद भी हुआ. वहीं, प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की तथा इक्विटी फंडिंग में गहरी रुचि भी दिखाई. इस अवसर पर एसिया के पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, संतोख सिंह, दिव्याँशु सिन्हा, अशोक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.




