जमशेदपुर। रंगों और उल्लास का पर्व होली लौहनगरी जमशेदपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी।
फगुआ गीतों पर जमकर झूमे रघुवर दास
होली मिलन समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में फगुआ गीतों की धुन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरकते नजर आए। उनके साथ कार्यकर्ताओं ने भी रंग और संगीत के बीच होली की खुशियां मनाईं।
समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और सभी को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
भाजपा कार्यकर्ता रंगों में सराबोर
पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता रंगों में सराबोर नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाया।
होली भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक: रघुवर दास
इस अवसर पर रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद, कटुता और वैमनस्य को भुलाकर प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में हर पर्व का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है। होली भी उसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज को एकजुट करने का कार्य करता है।
READ MORE :Jamshedpur News :‘वन विजन, वन टाटा स्टील’ थीम के साथ टाटा स्टील ने मनाया 187वाँ संस्थापक दिवस
‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को मजबूत करता है पर्व
रघुवर दास ने कहा कि भारतीय संस्कृति “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना पर आधारित है, जहां समाज के सभी लोग एक परिवार की तरह जुड़े होते हैं। होली का त्योहार इसी भावना को और मजबूत करता है और हमें एक-दूसरे के करीब लाता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है, और होली का पर्व हमें इसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
समारोह में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
होली मिलन समारोह में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, राजन सिंह, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, हरिकिशोर तिवारी, अजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, विष्णु कैवर्तो, आशुतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा राजपति देवी, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, मंजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, शैलेश गुप्ता, मनी मोहंती, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, विकास शर्मा, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, रंजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, फातिमा शाहीन, संदीप शर्मा बौबी, संतोष ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, मिथिलेश साव, हरेराम यादव, चिंटू सिंह, काजू शांडिल, रिंकू सिंह, गौतम प्रसाद, रमेश विश्वकर्मा, प्रीति सिन्हा, संजना साहू, बिमला साहू, उर्मिला दास, सुधा यादव, ऋषव सिंह और दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।




