Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा के जी.के. गौतम हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही से हथियार और बाइक बरामद!
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा के जी.के. गौतम हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही से हथियार और बाइक बरामद!

जमशेदपुर के बागबेड़ा में हुए चर्चित गितेन्दु कुमार गौतम (जी.के. गौतम) हत्याकांड में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी राज किशोर सिंह और अनिकेत सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
BJNN DeskBy BJNN DeskMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर ।

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुई एक दुस्साहसिक और सुनियोजित हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। 27 अप्रैल 2026 की देर रात (करीब 12:30 बजे) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर-2 स्थित एकलव्य सिटी (कुलूप टांगा) के रहने वाले गितेन्दु कुमार गौतम उर्फ जी.के. गौतम की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक की पत्नी रीना रानी के फर्दबयान के आधार पर बागबेड़ा थाने में (कांड संख्या- 32/26) नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस एफआईआर में एक गहरी साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए मुख्य रूप से राज किशोर सिंह, उनके बेटे अविनाश सिंह और अन्य को अभियुक्त बनाया गया था ।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मानगो पेयजल परियोजना की बदहाली पर भड़के विधायक सरयू राय, उप नगर आयुक्त से स्थिति सार्वजनिक करने की मांग!

पुलिस की दबिश के बाद पिता-पुत्र ने किया था सरेंडर

हत्या के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे। लेकिन जमशेदपुर पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश, छापेमारी और चौतरफा दबाव के कारण आरोपियों के हौसले पस्त हो गए। अंततः इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों, 50 वर्षीय राज किशोर सिंह (पिता- स्वर्गीय परमानंद सिंह) और उनके बेटे अनिकेत सिंह (निवासी- बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5) ने 12 मई 2026 को जमशेदपुर के माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था । इसके बाद मामले की तह तक जाने और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस ने माननीय न्यायालय से आग्रह कर दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया ।

कड़ी पूछताछ में उगले राज, घर से मिली देसी पिस्टल

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और पुलिस अधीक्षक नगर (City SP) के कड़े निर्देशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की । पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए कई अहम राज उगले। पूछताछ के क्रम में आरोपियों की सटीक निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राज किशोर सिंह के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित आवास पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने इस हत्याकांड में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल (जिसमें मैगजीन लगी हुई थी) और एक जिंदा गोली सफलता पूर्वक बरामद कर ली है ।

परसुडीह इलाके से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

हथियार की बरामदगी के अलावा पुलिस ने उस वाहन को भी ढूंढ निकाला है जिसका इस्तेमाल अपराधियों ने वारदात की रात भागने के लिए किया था। आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने परसुडीह थाना क्षेत्र के मोईगुटू इलाके में दबिश दी। वहां से घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल (जिसका पंजीयन संख्या JH05D-9034 है) को जब्त कर लिया गया है । इस जब्ती से पुलिस का केस कोर्ट में और अधिक मजबूत हो गया है।

READ MORE “:Jamshedpur news: विधायक सरयू राय की सादगी बनी मिसाल कोई तड़क-भड़क नहीं, वर्षों से कर रहे हैं ई-वाहन से सफर,ट्रेड कर रहा है इलेक्ट्रिक गाड़ी इन दिनों

छापेमारी अभियान में शामिल रही जांबाज पुलिस टीम

इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करने और हथियार व वाहन बरामद करने वाली पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने बेहद पेशेवर तरीके से काम किया। इस टीम में मुख्य रूप से बागबेड़ा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जेवियर होरो, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक पवन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार यादव और थाना रिजर्व गार्ड के जांबाज जवान शामिल रहे ।

 


Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: Major Breakthrough in Bagbera’s G.K. Gautam Murder Case; Weapon and Getaway Bike Recovered Following Accused’s Confession!

May 17, 2026

ADITYAPUR NEWS:श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

May 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :JAMSHEDPUR NEWS: ‘द फर्नेस’ में गूंजेगा फुटबाल का रोमांच, जमशेदपुर एफसी और ओडिशा एफसी के महामुकाबले के लिए 18 मई से मिलेगी टिकट!

May 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.