Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे लोग, सुप्रसिद्ध लोक गायिका डिम्पल भूमि एवं मानवी सिंह के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे लोग, सुप्रसिद्ध लोक गायिका डिम्पल भूमि एवं मानवी सिंह के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा

सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे लोग, सुप्रसिद्ध लोक गायिका डिम्पल भूमि एवं मानवी सिंह के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 28, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से सोमवार शाम आयोजित छठ महोत्सव में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी समेत तमाम पदाधिकारी व अन्य गणमान्यजनों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका डिम्पल भूमि एवं मानवी सिंह एवं लौहनगरी जमशेदपुर की उभरती गायिका दिव्य रत्न ने छठ लोकगीत एवं भक्ति गीतों से सभी लोगों का मन मोह लिया। गायिका डिम्पल भूमि ने जैसे ही गाना शुरू किया तो लोग उत्साह से भर गए और करतल ध्वनि से सरहाना करते हुए अभिनंदन किया। डिम्पल भूमि के छठ पर्व से जुड़े गीत ‘हे छठी मईया, कांच ही बांस के बहंगिया’ एवं ‘शीतली बेयरिया शीतल दूजे पनिया’ समेत अलग-अलग गीतों की स्वर लहरियों का उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में मशहूर लोक गायिका मानवी सिंह की ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी एवं ‘जो राम को लाए हैं’ जैसे लोकप्रिय गीतों ने संमा बांध दिया। वहीं, दिव्य रत्न ने ‘राम जी से पूछे जनकपुर के नारी’ गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साहित होकर अंतिम कड़ी तक मंच के समीप डटे रहे और आयोजन का आनंद लिया। यह आयोजन संजीवा इवेंट्स के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगी 2 लाख मोतियों से भगवान भास्कर के चित्र बनाने वाले युवा कलाकार विवेक मिश्रा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह अद्भुत चित्र बनाने में विवेक मिश्रा को 22 दिन का समय लगा।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :छठ घाट से लौटते श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क महाप्रसाद

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ महापर्व हमारे समाज, परिवार और धर्म को जोड़ने वाला पर्व है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है, एकता का संदेश देता है और सनातन धर्म की अखंडता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि मैं इसी मंच से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी, तब चुनावी दौर चल रहा था, तब मैंने कहा था कि जरूरत पड़ने पर नारी रानी लक्ष्मीबाई भी बन सकती है। आज जब मैं पुनः इस पावन स्थल पर आई हूं, तो मन भावुक हो उठा है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सूर्य मंदिर समिति हर पर्व को पूरी एकता और श्रद्धा के साथ मनाती है। आज जब हम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं, तो मैं प्रभु दीनानाथ से यही प्रार्थना करती हूं कि हमारे अंदर की नकारात्मकता, दुख और अहंकार सब अस्त हो जाएं और अगले दिन जब आप उदय होंगे, तो हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करें।

वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि समिति सदैव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी इसी निष्ठा, समर्पण एवं आस्था के भाव से कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समिति का मूल उद्देश्य पूजा-अर्चना, लोकसंस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण हेतु भक्तिभाव से सेवा करना है। उन्होंने सभी सूर्यभक्तों का आभार जताते हुए कहा की कि वे इसी तरह सहयोग और समर्थन बनाए रखें ताकि सूर्य मंदिर समिति समाज और संस्कृति की सेवा में नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर सके।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :जनसुविधा ट्रस्ट ने छठव्रतियों के बीच दातुन, दूध और गंगाजल का किया वितरण, विधायक सरयू राय ने भी लगाया सहभागिता

इससे पहले, सूर्य मंदिर समिति की ओर से सभी गणमान्यजनों एवं कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंच संचालन वरीय सदस्य गुंजन यादव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उदित वाणी समाचारपत्र के उदित अग्रवाल, महासचिव अखिलेश चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, अनिल ठाकुर, मुन्ना अग्रवाल, बिपिन झा, मान्तु बनर्जी, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, प्रेम झा, कंचन दत्ता, कृष्णमोहन सिंह, प्रमोद मिश्रा, देवेंद्र सिंह, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, अमित अग्रवाल, संदीप शर्मा बौबी, कुमार अभिषेक, गौतम प्रसाद, प्रकाश दुबे, ओम पोद्दार, धनेश्वर सिंह, उमेश गीरी, महावीर सिंह, सतीश सिंह, समेत काफी संख्या में अन्य सदस्यगण एवं हजारों श्रोतागण मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर गुजराती सनातन समाज में भारी जश्न, पूर्व सांसद आभा महतो हुईं शामिल

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल टी-20 लीग में चिन्मया विद्यालय की धमाकेदार जीत, विग इंग्लिश स्कूल को 76 रनों से रौंदा

May 5, 2026

HAJIPUR NEWS: विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित, यात्रियों की सुविधा के लिए सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.