Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: दलमा की तलहटी में बनेंगे पार्क और पाथ-वे, विधायक सरयू राय और डीएफओ ने किया भ्रमण
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: दलमा की तलहटी में बनेंगे पार्क और पाथ-वे, विधायक सरयू राय और डीएफओ ने किया भ्रमण

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: वन विभाग द्वारा मानगो से सटे दलमा पहाड़ की तलहटी में प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी की जा रही है। इलाके के तीन प्रमुख स्थानों पर जल्द ही पार्क, तालाब, पाथ-वे और बच्चों के खेलकूद के लिए आकर्षक चिल्ड्रेन पार्क बनाए जाएंगे। ये सुरम्य संरचनाएं चंद्रावती नगर और गोपाल नगर के पीछे, कुमरूम बस्ती के पास और पारडीह के सामने विकसित की जाएंगी। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ इन क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण करने के बाद यह अहम जानकारी साझा की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने JAC, CBSE और ICSE के मेधावी टॉपर्स को किया सम्मानित

चंद्रावती नगर और कुमरूम बस्ती में होगा इको-फ्रेंडली विकास

विधायक सरयू राय ने बताया कि चंद्रावती नगर और गोपाल नगर से लेकर कुमरूम बस्ती तक का क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है और यहां पहले से कुछ संरचनाएं मौजूद हैं। वन विभाग इन स्थानों को इको-फ्रेंडली तरीके से विकसित करेगा। जब ये संरचनाएं बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएंगी, तब यह स्थान आम जनता के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। पर्यटन, पिकनिक और खेलकूद के लिहाज से यह जगह युवाओं के साथ-साथ सीनियर सिटीजन के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगी। लोग यहां सुबह-शाम सैर कर सकेंगे और स्वच्छ वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

पारडीह में जर्जर तालाब का किया जाएगा जीर्णोद्धार

भ्रमण के दौरान पारडीह में इंदिरा कॉलोनी के सामने पानी रोकने की एक बहुत पुरानी संरचना का भी जायजा लिया गया। सरयू राय ने बताया कि यह अभी जर्जर स्थिति में है। पहले यहां एक बड़ा तालाब हुआ करता था, जो अब गाद और मिट्टी से भर चुका है। खास बात यह है कि उस स्थान पर साल भर, चौबीसों घंटे पहाड़ से प्राकृतिक पानी गिरता रहता है, जिसका उपयोग स्थानीय लोग पीने और खाना बनाने में करते हैं। अब यह तय हुआ है कि वहां से गाद निकालकर उसे फिर से एक साफ और सुंदर तालाब का रूप दिया जाएगा।

READ MORE :Jamshedpur news: विधायक सरयू राय की सादगी बनी मिसाल कोई तड़क-भड़क नहीं, वर्षों से कर रहे हैं ई-वाहन से सफर,ट्रेड कर रहा है इलेक्ट्रिक गाड़ी इन दिनों

वन महोत्सव में वृक्षारोपण और ट्रैकिंग मार्ग की तलाश

भ्रमण के दौरान डीएफओ सबा आलम अंसारी ने आश्वस्त किया कि पर्यटन विकास का यह प्रस्ताव वन विभाग के नियमों के पूरी तरह अनुरूप है। इसलिए दलमा की तलहटी में बसे इन स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सरयू राय ने यह भी कहा कि आगामी वन महोत्सव के दौरान आम जनता से पहाड़ के ऊपर उपयोगी पौधे लगाने का आह्वान किया जाएगा। इसके अलावा, जो युवा ट्रैकिंग में रुचि रखते हैं, उनके लिए भी इन पहाड़ों पर ट्रैकिंग मार्ग चिन्हित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी ताकि यह क्षेत्र एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: राजेन्द्र विद्यालय घुटिया में 6 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, साइबर सिक्योरिटी नाटक ने मोहा मन

May 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर के एबीएस राम मंदिरम में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, रक्तदाताओं ने दिखाया भारी उत्साह

May 16, 2026

Jamshedpur News :श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमवस्या पूजा सपंन्न

May 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.