
जमशेदपुर.


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आज एनआईटी जमशेदपुर के प्रशासनिक भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डा.) गौतम सूत्रधार, उपनिदेशक प्रो. आर वी शर्मा, संस्थान के कुलसचिव कर्नल (डॉ) निशिथ कुमार राय के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, पदाधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की.संस्थान के मीडिया प्रभारी सुनील भगत ने उपरोक्त जानकारी दी.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : सिंहभूम चैम्बर ने दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
सुनील भगत ने बताया कि आज के श्रद्धांजलि सभा में संस्थान के निदेशक डॉ गौतम सूत्रधार ने अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा –
“हमने एक महान नेता को दिया है,श्री शिबू सोरेन जी दिशोम गुरुजी के नाम से जनता के बीच लोकप्रिय थे.सोरेन जी ने झारखंड राज्य गठन आंदोलन में निर्णायक भूमिका निभाई और आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनवरत न्याय की लड़ाई लड़ी.
वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री, भारत सरकार में तीन बार केंद्रीय कोयला मंत्री , लोकसभा में काफी वर्षों तक निर्वाचित सांसद और जून 2020 से राज्यसभा सदस्य रहे.
READ MORE :JHARKHAND NEWS :दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की श्रद्धांजलि: “मेरे लिए पिता तुल्य थे”
चाहे वह आदिवासी अधिकारों की लड़ाई हो, झारखंड राज्य निर्माण की लड़ाई हो, या जन-जन तक न्याय और हिस्सेदारी की बात हो,उन्होंने आवाज बुलंद रखी.शिबू सोरेन जी ने हमें यह दिखाया कि जमीनी नेता कैसे जनता की शक्ति बन सकता है.
उनके निधन से हम सभी को गहरा दुःख हुआ है और हम सभी की संवेदनाएं उनके परिवार और सभी चाहने वालों के साथ हैं.”


