Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया ऐतिहासिक कदम, कहा- आत्मनिर्भर और सशक्त अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा निर्णय, पीएम नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति जताया आभार
Breaking News

Jamshedpur News :नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया ऐतिहासिक कदम, कहा- आत्मनिर्भर और सशक्त अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा निर्णय, पीएम नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति जताया आभार

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार’ को आम जनता और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत करार दिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जी.एस.टी. परिषद द्वारा लिए गए फैसले देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील के पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में विभिन्न टैक्स के जाल को खत्म करके एक व्यवस्था जी.एस.टी. देश में लागू की गयी थी। जी.एस.टी. लागू होने के बाद से देश के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2017-18 में जहां राजस्व 82,000 करोड़ था, वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष में यह बढ़कर औसत 2,04,500 करोड़ तक पहुँच गया है। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आगामी 22 सितंबर को पवित्र नवरात्रि के शुरुआत के दिन पर लागू होने वाले इन नये सुधारों से देशवासियों को त्योहारों से पहले बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि कपड़े और रेडीमेड गारमेंट्स पर जी.एस.टी. को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही जूते, मनिहारी, किराना सामान, मोटरसाइकिल, छोटी कारें, दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, कृषि उपकरण, हस्तशिल्प, बांस आधारित उद्योग, टाइल्स, सीमेंट और कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स में कटौती की गई है। इससे आम जनता के ईज ऑफ लिविंग में सुधार होगा तो वहीं औद्योगिक उत्पादन को भी गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

श्री दास ने कहा कहा कि झारखंड जैसे राज्य के लिए यह निर्णय वरदान साबित होंगे। टैक्स में राहत से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी जिससे जीवन स्तर सुधरेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। रियायतों के माध्यम से टैक्स संग्रहण में भी बढ़ोतरी होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं, उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से टैक्स सुधारों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। श्री दास ने कहा कि यह कदम भारत को अगले 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026

Jamshedpur News: कारगिल के 527 शहीदों को नमन, विजय दिवस मना

July 26, 2026

Jamshedpur News :डीएवी बिष्टुपुर के 259 सुपर अचीवर्स सम्मानित

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.