Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News: डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में मातृ दिवस की धूम, बच्चों और माताओं ने रचनात्मकता से जीता दिल
Breaking News

Jamshedpur News: डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में मातृ दिवस की धूम, बच्चों और माताओं ने रचनात्मकता से जीता दिल

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) में 9 मई 2026 को मातृ दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस खास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माँ और बच्चों के बीच के अटूट प्यार और बंधन को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को एक बेहतरीन मंच प्रदान करना था ।इस वर्ष मातृ दिवस का आयोजन “प्रकृति और माँ” (Nature and Mother) की थीम पर किया गया । बच्चों ने अपनी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से माँ और पर्यावरण दोनों के प्रति अपना गहरा प्रेम प्रदर्शित किया ।

READ MORE :Jamshedpur News: चिन्मया विद्यालय ने जीता ‘जेएससीए टी-20 स्कूल लीग’ का खिताब, फाइनल में शिक्षा निकेतन को 45 रनों से दी मात

प्राचार्या ने किया माताओं का स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने उपस्थित सभी माताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बच्चों के जीवन में माँ के महत्व पर प्रकाश डाला । इस आयोजन में कक्षा 1 और अन्य छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों तथा उनकी माताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया । इस दौरान माताओं और बच्चों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए कई दिलचस्प और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।

अखबार की ड्रेस और बिना आग के बने लजीज व्यंजन

आयोजित प्रतियोगिताओं में ‘ड्रेस मी अप विद न्यूज़पेपर’ मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें माताओं ने कैंची या रंगीन कागज का उपयोग किए बिना, केवल अखबार को मोड़कर और स्टाइलिंग की कला से बच्चों के लिए बेहद आकर्षक परिधान तैयार किए । वहीं, ‘कुकिंग विदाउट फायर’ में बच्चों ने बिना आग जलाए सलाद, सैंडविच और जूस आदि स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी शानदार पाक-कला का प्रदर्शन किया ।

इसके अलावा ‘कोलाज मेकिंग’, ‘पेंटिंग योर इमेजिनेशन’ (पेंटिंग), ‘क्ले मॉडलिंग’ और मोतियों-धागों से ‘ज्वेलरी मेकिंग’ जैसी प्रतियोगिताओं ने भी सबका मन मोह लिया । आधुनिक समय को देखते हुए बच्चों ने स्कूल परिसर में 20 सेकंड की शानदार ‘रील मेकिंग’ (Reel Making) भी की, जिसमें संगीत और स्पेशल इफेक्ट्स जोड़े गए थे ।

READ MORE :Jamshedpur News: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में ‘कौशल बोध’ एक्टिविटी का शानदार आयोजन, बच्चों ने सीखे प्रैक्टिकल लाइफ स्किल्स

विजेता हुए पुरस्कृत, माताओं ने की स्कूल की तारीफ

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के बेहतरीन प्रयासों की खूब सराहना की गई और प्राचार्या प्रज्ञा सिंह द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । उपस्थित माताओं ने विद्यालय के इस अनोखे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में गजब का आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ती है । शिक्षकों, छात्रों और माताओं के पूर्ण समर्थन और सहयोग से यह कार्यक्रम बेहद सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

 


Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :Tata Power Renewables Records over 130% YoY Growth in Utility-Scale Execution in Q2 FY27, delivering 419 MW Capacity along with 131.2 MWhr of Battery Storage Projects

October 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट में NIT जमशेदपुर का दबदबा, XLRI के साथ बना ओवरऑल चैंपियन, जीते 6 पदक

October 12, 2026

ADITYAPUR NEWS: रायडीह में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, दो दुर्गा पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना

October 12, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.