Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह बस्ती मामले में विधायक पूर्णिमा साहू की मुख्यमंत्री से मुलाकात, पुनर्वास की रखी मांग
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह बस्ती मामले में विधायक पूर्णिमा साहू की मुख्यमंत्री से मुलाकात, पुनर्वास की रखी मांग

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

सीतारामडेरा क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित कल्याणनगर और इंद्रानगर में अतिक्रमण हटाने की संभावित कार्रवाई को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू लगातार सक्रिय हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के मद्देनजर प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए विधायक ने बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ दोनों बस्तियों के चार प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

READ MORE :East Central Railway :मोकामा से बरौनी का सफर होगा आसान, नया रेल पुल तैयार, रेलवे के एनआई वर्क के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

बारिश में गरीबों को बेघर न करने की अपील

विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को बस्तीवासियों की वर्तमान स्थिति और विस्थापन से होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भारी वर्षा के मौसम में गरीब परिवारों का आशियाना उजाड़ना मानवीय दृष्टिकोण से बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस कार्रवाई को तत्काल स्थगित किया जाए। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा सभी 145 प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूचीबद्ध करने और सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था होने के बाद ही कोई आगे की कार्रवाई करने की मांग की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक को आश्वस्त किया है कि वे इस मामले में जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगेंगे और आवश्यक विचार-विमर्श के बाद उचित कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विधायक ने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से भी भेंट कर मामले की जानकारी दी।

प्रशासन और कानूनी स्तर पर भी जारी है पहल

इससे पहले 29 जुलाई को एनजीटी की संभावित कार्रवाई की सूचना मिलते ही विधायक पूर्णिमा साहू तुरंत कल्याणनगर और इंद्रानगर पहुंची थीं। उन्होंने मौके से ही जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन से फोन पर बात कर बरसात में गरीबों के घर न तोड़ने की गुजारिश की थी। 30 जुलाई को वे बस्तीवासियों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और एनजीटी के आदेश की प्रति सार्वजनिक होने तक कार्रवाई रोकने तथा पर्याप्त समय देने का आग्रह किया था।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: JPSC-JSSC भर्ती घोटालों पर भड़की भाजपा, उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर की CBI जांच और CM के इस्तीफे की मांग

डीसी कोर्ट में अपील दाखिल, हाई कोर्ट जाने की भी तैयारी

बस्तीवासियों और कानूनी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद अंचल कार्यालय से JPLE वाद के प्रमाणित दस्तावेज प्राप्त कर 4 अगस्त को डीसी कोर्ट में अपील दाखिल की गई है। विधायक पूर्णिमा साहू ने बस्तीवासियों को भरोसा दिलाया है कि न्याय के लिए आवश्यकता पड़ने पर झारखंड उच्च न्यायालय (High Court) का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे कानून का सम्मान करती हैं, लेकिन यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी भी गरीब के साथ अन्याय न हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur Science News: परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में ‘उन्नत सामग्रियों’ की भूमिका अहम, IIM और CSIR-NML के सेमिनार में जुटे देश के नामचीन वैज्ञानिक

August 19, 2026

Jamshedpur Flood Alert :जमशेदपुर में टला नहीं है बाढ़ का खतरा! डेंजर लेवल से 4.60 मीटर ऊपर बह रही खरकई नदी, पढ़ें सुबह 8 बजे की रिपोर्ट

August 19, 2026

Chaibasa News: कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह 29 सितंबर को, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.